Petrol Diesel Latest Price : महंगाई की एक और मार, 5 रुपए महंगा हुआ डीजल, जानिए क्या है पेट्रोल की कीमत
महंगाई की एक और मार, 5 रुपए महंगा हुआ डीजल, जानिए क्या है पेट्रोल की कीमत, Petrol Diesel Latest Price Today: Government increased price of diesel by 5 rupees

इस्लामाबादः Government increased price of diesel बढ़ती महंगाई ने हर किसी को परेशान कर रखा है। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ रखी है। ऐसे में आम आदमी सरकार की ओर राहत की उम्मीदों से देख रहा है, लेकिन अब सरकार की ओर से भी राहत मिलती नहीं दिख रही है। भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान में तो हालात और खराब है। यहां की महंगाई के कारण हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच अब वहां की सरकार ने पाकिस्तानी आवाम को महंगाई का एक और झटका दिया है। सरकार ने डीजल की कीमत बढ़ा दिया है। हालांकि पेट्रोल की कीमतों में सरकार ने बढ़ोतरी नहीं की है। इस संबंध में पाकिस्तान सरकार के वित्त मंत्रालय ने आदेश जारी कर दिया है।
Government increased price of diesel जारी आदेश में वित्त मंत्रालय ने कहा है कि सरकार ने अंतर्राष्ट्रीय बाजार में मूल्य भिन्नताओं के आधार पर पेट्रोलियम उत्पादों की उपभोक्ता कीमतें निर्धारित की हैं। सरकार ने पेट्रोल के दाम को स्थिर रखा है। यानी पेट्रोल की कीमत को नहीं बढ़ाया गया है। पेट्रोल की कीमत 247.03 रुपये प्रति लीटर है। वहीं हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 5 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। सरकार के इस फैसले के बाद हाई-स्पीड डीजल की नई कीमत 251.29 रुपये प्रति लीटर हो गई है।
गौरतलब है कि कुछ सप्ताह पहले ही 30 सितंबर को सरकार ने ईंधन की कीमतों में कटौती की घोषणा की थी। पेट्रोल की कीमत में 2.7 रुपये, हाई-स्पीड डीजल की कीमत में 3.40 रुपये और लाइट-स्पीड डीजल की कीमत में 1.3 रुपये प्रति लीटर की कमी की गई थी।
New Petroleum Prices from 16th October, 2024. pic.twitter.com/fNWiAhYxSI
— Ministry of Finance, Government of Pakistan (@Financegovpk) October 15, 2024
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
Follow the IBC24 News channel on WhatsApp
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Petrol Diesel Latest Price Today: Government increased price of diesel by 5 rupees
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pmएनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव
01 Oct 2026 | 10:00 pmमहंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 9:56 pmकार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी
01 Oct 2026 | 9:45 pmएसईए ने तिलहन गलियारे की संभावना तलाशने को मोजाम्बिक के प्रांत के साथ करार किया
01 Oct 2026 | 9:32 pmन्यूजीलैंड सेब बागवानी के प्रोत्साहन के लिए हिमाचल को तकनीकी विशेषज्ञता देने को तैयार
01 Oct 2026 | 9:26 pm