Petrol Diesel Price 06 May 2026: क्या आज बदल गए ईंधन के रेट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच लोगों को फिर लगा झटका! जानिए क्या है पेट्रोल डीजल की नई कीमत

Petrol Diesel Price 06 May 2026: 6 मई 2026 को भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों ((Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ। वैश्विक कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू दरें स्थिर रहीं। सरकार और तेल कंपनियों के फैसले से लोगों को राहत मिली और फिलहाल ईंधन कीमतें शांत बनी हुई हैं।

Petrol Diesel Price 06 May 2026: क्या आज बदल गए ईंधन के रेट, अमेरिका-ईरान तनाव के बीच लोगों को फिर लगा झटका! जानिए क्या है पेट्रोल डीजल की नई कीमत

(Petrol Diesel Price 06 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 6, 2026 / 09:34 am IST
Published Date: May 6, 2026 9:33 am IST
HIGHLIGHTS
  • 6 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ
  • वैश्विक कच्चे तेल के उतार-चढ़ाव के बावजूद रेट स्थिर रहे
  • IOC, BPCL और HPCL रोज सुबह 6 बजे कीमतें तय करती हैं

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 06 May 2026 in India: आज बुधवार 6 मई को देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price) में कोई बदलाव नहीं हुआ। रिटेल स्तर पर ईंधन के दाम स्थिर रहे। जिससे आम जनता को थोड़ी राहत मिली है। यह स्थिरता ऐसे समय में आई है जब वैश्विक कच्चे तेल (Crude oil Price) बाजार में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। इसके बावजूद घरेलू बाजार में कीमतें फिलहाल स्थिर बनी हुई हैं।

सुबह 6 बजे तय होती हैं ईंधन की कीमतें

भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतें रोज सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। यह काम तीन प्रमुख ऑयल मार्केटिंग कंपनियां इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) करती हैं। यह सिस्टम डायनेमिक फ्यूल प्राइसिंग पर आधारित है। जिसमें अंतरराष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों (Crude oil Price) और डॉलर-रुपया विनिमय दर के आधार पर बदलाव किया जाता है।

वैश्विक बाजार का असर

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद भारत में ईंधन की कीमतें स्थिर हैं। बड़े शहरों में भी पेट्रोल और डीजल के दामों (Petrol Diesel Rate)में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस स्थिति से उपभोक्ताओं को राहत जरूर मिली है। लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यह स्थिरता लंबे समय तक बने रहना मुश्किल हो सकता है।

नीति विशेषज्ञों ने क्या कहा?

थिंक टैंक इंडियन काउंसिल फॉर रिसर्च ऑन इंटरनेशनल इकोनॉमिक रिलेशंस ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अगर ईंधन की कीमतें लंबे समय तक नियंत्रित रखी गईं तो सरकार पर वित्तीय बोझ बढ़ सकता है। रिपोर्ट के अनुसार, यह बोझ हर साल देश के GDP का लगभग 0.6 प्रतिशत तक हो सकता है। जिससे विकास कार्यों के लिए बजट पर दबाव पड़ेगा।

भारत के प्रमुख शहरों में ईंधन के ताजा रेट

देश के प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के रेट (Petrol Diesel Rate) की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में पेट्रोल 103.54 रुपये और डीजल 90.03 रुपये है। कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, पटना, जयपुर, हैदराबाद, इंदौर, नासिक और रांची जैसे शहरों में भी कीमतें लगभग स्थिर बनी हुई हैं। पोर्ट ब्लेयर सबसे सस्ता शहर बना हुआ है, जहां पेट्रोल और डीजल दोनों की कीमतें सबसे कम हैं।

आज पेट्रोल-डीजल की कीमत (प्रमुख शहरों में)

शहर पेट्रोल की कीमत (₹/लीटर) डीजल की कीमत (₹/लीटर)
दिल्ली 94.77 रुपये 87.67 रुपये
मुंबई 103.54 रुपये 90.03 रुपये
कोलकाता 105.45 रुपये 92.02 रुपये
चेन्नई 100.80 रुपये 92.39 रुपये
बेंगलुरु 102.92 रुपये 90.99 रुपये
पटना 105.18 रुपये 92.04 रुपये
जयपुर 104.88 रुपये 90.36 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 82.46 रुपये 78.05 रुपये
हैदराबाद 107.46 रुपये 95.70 रुपये
इंदौर 106.48 रुपये 91.88 रुपये
नासिक 95.50 रुपये 89.50 रुपये
रांची 97.86 रुपये 92.62 रुपये

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।