Petrol Diesel Price 21 October 2025: पेट्रोल 6 रुपए सस्ता, डीजल के रेट में भी आई ताबड़तोड़ गिरावट, वाहन मालिकों की हो गई असली दिवाली

Ads

Petrol Diesel Price 21 October 2025: पेट्रोल 6 रुपए सस्ता, डीजल के रेट में भी आई ताबड़तोड़ गिरावट, वाहन मालिकों की हो गई असली दिवाली

  •  
  • Publish Date - October 21, 2025 / 09:19 AM IST,
    Updated On - October 21, 2025 / 09:19 AM IST

Petrol Diesel Price 15 December 2025: बस ट्रक मालिकों की हो गई चांदी, 80 रुपए से नीचे आया डीजल का रेट / Image: File

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में 5.66 रुपये प्रति लीटर की कटौती
  • डीजल की कीमत में 1.39 रुपये प्रति लीटर की कटौती
  • पेट्रोल-डीजल का नया रेट आज से लागू

बिजनेस: Petrol Diesel Price 21 October 2025 धनेतरस से पहले महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने बड़ी राहत दी है। दरअसल सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में कटौती करने का फैसला लिया है और ईंधन के नए दाम आज से ही लागू कर दिए गए हैं। सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार पेट्रोल की कीमत में सीधे 5.66 रुपए की कटौती की गई है और डीजल 1.39 रुपए सस्ता हुआ है। दिवाली से पहले ईंधन का रेट सस्ता होना आतम जनता के लिए किसी सौगात से कम नहीं है।

Petrol Diesel Price 21 October 2025 मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में क्रमश: 5.66 रुपए और 1.39 रुपए कटौती की है। 5.66 रुपए सस्ता होने के बाद अब एक लीटर पेट्रोल का रेट 263.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है। वहीं, डीजल 1.39 रुपए सस्ता होने के बाद नई कीमत 275.41 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

अधिसूचना में कहा गया है कि ये नई दरें ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) और संबंधित मंत्रालयों की सिफारिशों के आधार पर तय की गई हैं। बता दें कि पेट्रोलियम उत्पादों पर जनरल सेल्स टैक्स (GST) शून्य है, इसके बावजूद सरकार पेट्रोलियम लेवी और जलवायु समर्थन लेवी के रूप में उपभोक्ताओं से शुल्क वसूल रही है।

ज्ञात हो कि पाकिस्तान सरकार डीजल पर 79.50 रुपए प्रति लीटर और पेट्रोल और हाई-ऑक्टेन उत्पादों पर 80.52 रुपए प्रति लीटर शुल्क ले रही है। इसमें 2.50 रुपए प्रति लीटर का जलवायु समर्थन लेवी (CSL) भी शामिल है। इसके अलावा, सरकार पेट्रोल और HSD पर लगभग 17-18 रुपये प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी भी वसूल रही है। लगभग 17 रुपए प्रति लीटर का वितरण और बिक्री मार्जिन तेल कंपनियों और उनके डीलरों को जा रहा है।

ये भी पढ़ें

Morena Stunt Video: रील के चक्कर में ये कैसी सनक? चलती कार की छत पर पटाखे फोड़ता युवक, वायरल हुआ स्टंटबाजी का खौफनाक वीडियो

Gold Rate Today 21 October: दिवाली पर 95,952 रुपये हुआ सोने का भाव, रेट में भारी गिरावट के बाद खरीददारों की लगी होड़ 

धनतेरस से पहले पेट्रोल-डीजल के रेट में कितनी कटौती की गई है?

पेट्रोल की कीमत में 5.66 रुपए और डीजल की कीमत में 1.39 रुपए प्रति लीटर की कटौती की गई है।

कटौती के बाद एक लीटर पेट्रोल का नया रेट क्या है?

एक लीटर पेट्रोल का नया रेट अब 263.02 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

सरकार पेट्रोल और डीजल पर GST के अलावा और कौन सा शुल्क वसूल रही है?

सरकार पेट्रोलियम लेवी और जलवायु समर्थन लेवी (CSL) के रूप में उपभोक्ताओं से शुल्क वसूल रही है।

पेट्रोलियम लेवी के तौर पर सरकार पेट्रोल पर कितना शुल्क ले रही है?

पाकिस्तान सरकार पेट्रोल और हाई-ऑक्टेन उत्पादों पर 80.52 रुपए प्रति लीटर शुल्क ले रही है।

ईंधन के नए दाम कब से लागू किए गए हैं?

ईंधन के नए दाम जारी अधिसूचना के अनुसार आज से ही (जिस दिन यह खबर प्रकाशित हुई) लागू कर दिए गए हैं।