Bahraich Crocodile Attack Viral Video || AI Genrated File
बहराइच: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में मगरमच्छ के हमले में 12 साल एक बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चा धान की रोपाई के बाद घाघरा नदी में हाथ-पैर धो रहा था, तभी अचानक मगरमच्छ ने उस पर हमला कर दिया। (Bahraich Crocodile Attack Viral Video) आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन मगरमच्छ उसे नदी के गहरे पानी में खींच ले गया।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
जानकारी के मुताबिक, घटना बौंडी थाना इलाके की है। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे सुनील अपने चाचा विजय राज सिंह के साथ धान की रोपाई कराने खेत गया था। तीन से चार घंटे काम करने के बाद दोनों घर लौट रहे थे। रास्ते में घाघरा नदी पर हाथ-पैर धोते समय अचानक मगरमच्छ ने सुनील को जबड़े में दबोच लिया।
बच्चे की चीख सुनकर उसके चाचा ने शोर मचाया। आसपास खेतों में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और मगरमच्छ पर ईंट, पत्थर और डंडे फेंककर बच्चे को छुड़ाने की कोशिश की। इसके बावजूद मगरमच्छ ने बच्चे को नहीं छोड़ा और उसे बार-बार पानी के भीतर खींचते हुए गहरे नदी में ले गया। (Bahraich Crocodile Attack Viral Video) इसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण नदी में बच्चे की तलाश में जुट गए और बांस के लंबे डंडों की मदद से खोजबीन शुरू की।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
करीब पांच घंटे की तलाश के बाद ग्रामीणों ने बच्चे का शव नदी से बरामद किया। पुलिस के मुताबिक़, शव का एक पैर और पेट का कुछ हिस्सा गायब था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बौंडी थाना प्रभारी टी.एन. मौर्य ने बताया कि बच्चे के माता-पिता का कुछ वर्ष पहले निधन हो चुका था। वह तीन बहनों का इकलौता भाई था और कक्षा 6 का छात्र था। डिप्टी कलेक्टर प्रकाश सिंह ने बताया कि राज्य सरकार की आपदा राहत योजना के तहत पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
Bahraich, Uttar Pradesh – A horrific crocodile attack claimed the life of a 12-year-old boy in Bahraich district. The reptile dragged the child into the Ghaghra River while his uncle watched helplessly. The boy’s body was recovered several hours later, police said. The victim had… pic.twitter.com/XAva9IJ1PC
— NextMinute News (@nextminutenews7) July 17, 2026
पाकिस्तान, चीन के विदेश मंत्रियों ने शंघाई में एआई, व्यापार एवं निवेश संबंधों पर की चर्चा
जेएसडब्ल्यू स्टील का जून तिमाही में शुद्ध लाभ दोगुने से अधिक होकर 4,696 करोड़ रुपये पर
अदालत के आदेश के बाद योग महासंघ मान्यता के लिए आईओए और मंत्रालय से संपर्क करेगा
अंडर-23 विश्व चैंपियनशिप की पदक विजेता हंसिका ने बुडापेस्ट रैंकिंग सीरीज में रजत पदक जीता
प्रधानमंत्री मोदी ने चंडीगढ़ में 4,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया