Petrol Diesel Price 26 February 2026: यहां 31 रुपए लीटर में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, होली से पहले आम जनता की हो गई बल्ले-बल्ले, जानिए 26 फरवरी को आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

Ads

Petrol Diesel Price 26 February 2026: यहां 31 रुपए लीटर में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, होली से पहले आम जनता की हो गई बल्ले-बल्ले, जानिए 26 फरवरी को आपके शहर में क्या है ईंधन का रेट

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 08:40 AM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 08:41 AM IST

Petrol Diesel Price 26 February 2026: यहां 31 रुपए लीटर में मिल रहा पेट्रोल-डीजल, होली से पहले आम जनता की हो गई बल्ले-बल्ले / Image: IBC24 Customized

HIGHLIGHTS
  • 26 फरवरी को पेट्रोल-डीजल का रेट
  • पेट्रोल और डीजल 31 रुपए लीटर
  • गाड़ी मालिकों की हो गई बल्ले-बल्ले

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price 26 February 2026 भारत सहित दुनिया के कई देशों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर आम जनता हलाकान है। पाकिस्तान सहित कई देशों में हर 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के नए रेट तय किए जाते हैं। वहीं, भारज में रोजाना पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से सुबह 6 बजे ईंधन के नए रेट जारी किए जाते हैं। आज भी भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। जारी कीमत के अनुसार आज भी ईंधन के दाम में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि कुछ राज्यों और शहरों में टैक्स के चलते पेट्रोल-डीजल के रेट में मामूली बदलाव देखने को मिला है। तो चलिए जानते हैं कि आज भारत के अलग-अलग राज्यों में क्या है ईंधन का रेट?

Petrol Diesel Price 26 February 2026:  देश के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल-डीजल का रेट

क्रम संख्या राज्य / केंद्र शासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
1 महाराष्ट्र ~₹104.13 ~₹91.41
2 राजस्थान ~₹105.07 ~₹90.53
3 मध्य प्रदेश ~₹106.62 ~₹91.98
4 तेलंगाना ~₹107.46 ~₹95.70
5 केरल ~₹107.48 ~₹96.48
6 आंध्र प्रदेश ~₹109.37 ~₹97.22
7 पश्चिम बंगाल ~₹105.41 ~₹92.02
8 बिहार ~₹105.58 ~₹91.82
9 कर्नाटक ~₹102.92 ~₹90.99
10 तमिलनाडु ~₹100.90 ~₹92.48
11 उत्तर प्रदेश ~₹94.69 ~₹87.81
12 दिल्ली (NCT) ₹94.77 ₹87.67
13 गुजरात ~₹94.85 ~₹90.52
14 पंजाब ~₹98.28 ~₹88.09
15 हरियाणा ~₹96.07 ~₹88.40
16 छत्तीसगढ़ ~₹99.54 ~₹93.50
17 ओडिशा ~₹100.93 ~₹92.51
18 झारखंड ~₹97.86 ~₹92.62
19 चंडीगढ़ (UT) ~₹94.30 ~₹82.45
20 अंडमान और निकोबार (UT) ~₹82.46 ~₹78.05

अगर भारत की बात करें तो आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। पेट्रोल-डीजल के रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। देश में सबसे सस्ता पेट्रोल आज भी पोर्ट ब्लेयर में ₹82.46 प्रति लीटर और डीजल ₹78.05 प्रति लीटर है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है?

वहीं, बात करें दुनिया में सबसे सस्ते ईंधन की तो लीबिया दुनिया में सबसे सस्ता पेट्रोल बेचता है। यहां भारत में मिलने वाले एक कप चाय से भी कम कीमत पर एक लीटर पेट्रोल मिल जाता है। लीबिया में पेट्रोल 2.15 प्रति लीटर के रेट से मिलता है। जबकि डीजल यहां 1.50 रुपए प्रति लीटर बिकता है। यानी एक कप चाय की कीमत में करीब 5 लीटर पेट्रोल यहां मिल रहा है। भारत के अधिकतर शहरों में एक कप चाय की कीमत 10 से 15 रुपए के बीच है।

इन देशों में मिलता है सस्ता पेट्रोल

क्रम देश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर)
1 लीबिया ₹2.15 ₹1.50
2 ईरान ₹2.59 ₹0.90
3 वेनेजुएला ₹3.17 ₹0.10
4 अंगोला ₹29.63 ₹20.50
5 कुवैत ₹30.98 ₹31.20
6 अल्जीरिया ₹32.89 ₹18.40
7 तुर्कमेनिस्तान ₹38.78 ₹33.60
8 मिस्र ₹40.65 ₹32.10
9 कजाकिस्तान ₹45.06 ₹48.20
10 कतर ₹46.02 ₹43.50

ये भी पढ़ें

क्या भारत में पेट्रोल की कीमतें जल्द कम होंगी?

फिलहाल सरकार ने मार्च 2024 के बाद से कीमतों को स्थिर रखा है। आगामी चुनाव या अंतर्राष्ट्रीय कच्चे तेल की कीमतों में भारी गिरावट होने पर ही कटौती की संभावना है।

लीबिया में पेट्रोल इतना सस्ता क्यों है?

लीबिया के पास विशाल तेल भंडार हैं और वहाँ की सरकार अपने नागरिकों को बहुत अधिक सब्सिडी देती है, जिससे लागत ₹3 से भी कम आती है।

भारत के अलग-अलग राज्यों में रेट क्यों बदलते हैं?

हर राज्य सरकार पेट्रोल-डीजल पर अलग-अलग वैट (VAT) और माल ढुलाई शुल्क (Freight charges) लगाती है, इसलिए दिल्ली और पटना के रेट में अंतर होता है।

क्या सीएनजी (CNG) पर टैक्स छूट का असर पेट्रोल पर पड़ेगा?

सीएनजी पर हालिया टैक्स छूट (बायोगैस मिक्स) से सीएनजी गाड़ियों का चलन बढ़ेगा, लेकिन इसका पेट्रोल-डीजल की सीधी कीमतों पर कोई असर नहीं होगा।

डीजल और पेट्रोल की कीमतों में अंतर कम क्यों हो रहा है?

वैश्विक मांग और रिफाइनिंग लागत के कारण अब कई राज्यों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बीच का अंतर केवल ₹10-₹12 रह गया है।