Petrol Diesel Price 4 October 2025: डीजल 4 रुपए हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमतों में भी इजाफा, जानिए 4 अक्टूबर को ईंधन के रेट में कितना हुआ बदलाव

Ads

Petrol Diesel Price 4 October 2025: डीजल 4 रुपए हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमातों में इजाफा, जानिए 4 अक्टूबर को ईंधन के रेट में कितना हुआ बदलाव

  •  
  • Publish Date - October 4, 2025 / 08:51 AM IST,
    Updated On - October 4, 2025 / 09:00 AM IST

Petrol Diesel Price 4 October 2025: डीजल 4 रुपए हुआ महंगा, पेट्रोल की कीमातों में इजाफा / Image: File

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में ₹4.07 और डीजल के दाम में ₹4.04 की बढ़ोतरी
  • पेट्रोल की कीमत अब ₹268.68 प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमत ₹276.81 प्रति लीटर हो गई
  • आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं की कीमतों में हो सकता है इजाफा

बिजनेस: Petrol Diesel Price 4 October 2025 ताबड़तोड़ बढ़ती महंगाई के बीच सरकार ने एक बार फिर आम जनता को जोर का झटका दिया है। दरअसल दिवाली से पहले सरकार ने एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दिया है। सरकार की ओर से जारी निर्देश के अनुसार पेट्रोल कीमत में 4.07 रुपए और डीजल के दाम में 4.04 रुपए बढ़ गए हैं। पेट्रोल डीजल के नए रेट 1 अक्टूबर से लागू कर दिए गए हैं।

Petrol Diesel Price 4 October 2025 मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान सरकार ने पेट्रोल के रेट में 4.07 रुपए बढ़ाया है, जिसके बाद दाम ₹268.68 प्रति लीटर हो गया है। वहीं, हाई स्पीड डीजल की बात करें तो 4.04 रुपए महंगा होने के बाद ग्राहकों को प्रति लीटर 276.81 रुपए चुकाने होंंगे। सरकार की मानें तो ईंधन की कीमतों को हर दो सप्ताह में अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार के रुझानों, विनिमय दर में उतार-चढ़ाव और घरेलू कराधान में बदलाव के आधार पर समायोजित किया जाता है।

बता दें कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी का महंगाई (Inflation) पर सीधा असर पड़ता है, क्योंकि यह उत्पादन और परिवहन लागत को बढ़ाता है, जिससे आवश्यक वस्तुओं और सेवाओं, विशेष रूप से खाद्य पदार्थों की कीमतें बढ़ जाती हैं। वित्त मंत्रालय ने एक दिन पहले अपने मासिक आर्थिक दृष्टिकोण में नोट किया था कि बाढ़ से संबंधित व्यवधान खाद्य आपूर्ति श्रृंखलाओं पर दबाव डाल सकते हैं, जिससे उपभोक्ता कीमतें बढ़ सकती हैं।

उत्पाद पिछली कीमत (₹ प्रति लीटर) नई कीमत (₹ प्रति लीटर) वृद्धि (₹ प्रति लीटर)
पेट्रोल ₹264.61 ₹268.68 ₹4.07
हाई-स्पीड डीजल (HSD) ₹272.77 ₹276.81 ₹4.04

ये भी पढ़ें

आज एमपी के इन जिलों में होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट, कहीं आपका जिला भी तो शामिल नहीं..?

12वीं की छात्रा ने आत्महत्या, फांसी के फंदे पर लटका मिला शव, सुसाइड नोट से हुआ चौंकाने वाला खुलासा 

 

पेट्रोल और डीजल के नए रेट "किस" तारीख से लागू किए गए हैं?

पेट्रोल और डीजल के नए रेट 01 अक्टूबर से लागू किए गए हैं

पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर "कितनी" बढ़ोतरी हुई है?

पेट्रोल की कीमत में प्रति लीटर ₹4.07 की बढ़ोतरी हुई है

बढ़ोतरी के बाद हाई स्पीड डीजल का नया दाम "क्या" है?

बढ़ोतरी के बाद हाई स्पीड डीजल का नया दाम ₹276.81 प्रति लीटर है

ईंधन की कीमतों का "सीधा" असर किस पर पड़ता है?

ईंधन की कीमतों का सीधा असर उत्पादन और परिवहन लागत पर पड़ता है, जिससे महंगाई बढ़ती है

ईंधन की कीमतों को समायोजित करने का "आधार" क्या है?

ईंधन की कीमतों को अंतर्राष्ट्रीय तेल बाजार के रुझानों और विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर समायोजित किया जाता है