Petrol Diesel Price Today: कहां सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां जानिए अपने शहर का ताजा भाव
Petrol-Diesel Price on 11 February कहां सस्ता और महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, यहां जानिए अपने शहर का ताजा भाव..
Petrol-Diesel Price Today
Petrol-Diesel Price on 11 February: नई दिल्ली। देश के तमाम सरकारी तेल कंपनियां हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के भाव को अपडेट करती हैं। यह भाव अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किए जाते हैं। बात करें आज कि, तो अंतरराष्ट्रीय मार्केट में कच्चे तेल की कीमतों बढ़त दर्ज की गई है। डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल में आज 2.13 फीसदी की भारी बढ़त के साथ 79.72 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा, वहीं ब्रेंट क्रूड ऑयल में भी 2.24 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है और यह 86.39 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफे के बाद बहुत से शहरों में पेट्रोल-डीजल के भाव में बढ़त दर्ज की गई है, वहीं कुछ शहरों में आज दाम घटे भी हैं।
क्या है महानगरों का हाल
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
Petrol-Diesel Price on 11 February: देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल के भाव में कोई बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन एनसीआर के इलाके में यह जरूर बदले हैं। नोएडा में आज पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 37 पैसे महंगा होकर 97.00 रुपये और 90.14 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है, वहीं आज गाजियाबाद में फ्यूल के प्राइस में किसी तरह का बदलाव नहीं देखा गया है। आज हरियाणा के गुरुग्राम में पेट्रोल 15 पैसे और डीजल भी 15 पैसे महंगा होकर 97.04 रुपये और 89.91 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिक रहा है, वहीं आज राजस्थान की राजधानी जयपुर में पेट्रोल 40 पैसे महंगा और डीजल 55 पैसे सस्ता होकर 108.48 रुपये और 94.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Facebook


