Petrol-Diesel Price : जनता को मिलने वाली है बड़ी राहत, जल्द कम हो सकते हैं पेट्रोल और डीजल के दाम, पेट्रोलियम मंत्री की तरफ से आया बड़ा बयान
Petrol-Diesel Price: Petrol and diesel prices may come down soon, big statement from Petroleum Minister
Diesal-Petrol Shortage
नई दिल्ली : Petrol-Diesel Price : पेट्रोल-डीजल आम आदमी के जीवन की अहम जरूरतों में से एक है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम लोगों की जेब पर काफी असर डालते हैं। पिछले कई महीनों से पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं, लेकिन अब चर्चा हो रही है कि पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट देखने को मिल सकती है। मोदी सरकार की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी के संकेत दिए गए हैं।
अप्रैल 2022 के बाद नहीं बदले हैं पेट्रोल और डीजल के दाम
Petrol-Diesel Price : देश के कुछ राज्यों में पेट्रोल के दाम 90 रुपये के पार है तो कई राज्यों में पेट्रोल की कीमतें 100 रुपये से भी ज्यादा है। हालांकि अप्रैल 2022 के बाद से पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखने को मिला है। तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम तय किए जाते हैं। हालांकि अब सरकार की ओर से ऐसे संकेत मिले हैं कि पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट आ सकती है।
पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिए संकेत
Petrol-Diesel Price : मोदी सरकार में पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में कमी आने के संकेत दिए हैं। हरदीप सिंह पुरी का कहना है कि तेल कंपनियों के घाटे की भरपाई हो रही है। जिसके बाद तेल कंपनियों की ओर से पेट्रोल और डीजल के दाम घटाने पर विचार किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम स्थिर बने रहें तो पेट्रोल-डीजल की कीमत देश में कम हो सकती है।
यह भी पढ़ें : School closed: प्रदेश में बढ़ाई गई सभी स्कूलों की छुट्टियां, इस वजह से लिया गया निर्णय
लोगों को राहत की उम्मीद
Petrol-Diesel Price : बता दें कि साल 2024 में लोकसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव से पहले तेल कंपनियां अगर पेट्रोल और डीजल के दाम घटाती हैं तो इससे सरकार को भी काफी राहत मिलने वाली है। पेट्रोल और डीजल के दाम को लेकर विपक्ष भी सरकार पर काफी हमलावर देखने को मिलते हैं। हालांकि अब पेट्रोलियम मंत्री के इशारे के बाद लोग तेल कंपनियों से राहत की उम्मीद कर रहे हैं।

Facebook


