Petrol Diesel Price Today 05 June 2026: पेट्रोल-डीजल का 5 जून का रेट जारी, 28 रुपए तक दाम बढ़ने का पहले लगाया जा रहा अनुमान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दी बड़ी जानकारी

Petrol Diesel Price Today 05 June 2026: पेट्रोल-डीजल का 5 जून का रेट जारी, 28 रुपए तक दाम बढ़ने का पहले लगाया जा रहा अनुमान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दी बड़ी जानकारी

Petrol Diesel Price Today 05 June 2026: पेट्रोल-डीजल का 5 जून का रेट जारी, 28 रुपए तक दाम बढ़ने का पहले लगाया जा रहा अनुमान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दी बड़ी जानकारी

Petrol Diesel Price Today 05 June 2026: पेट्रोल-डीजल का 5 जून का रेट जारी, 28 रुपए तक दाम बढ़ने का पहले लगाया जा रहा अनुमान, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने भी दी बड़ी जानकारी / Image: AI Generated

Modified Date: June 5, 2026 / 09:14 am IST
Published Date: June 5, 2026 9:12 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल और डीजल 25 से 28 रुपए प्रति लीटर तक महंगे हो सकते
  • कच्चे तेल की कीमत बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल
  • कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 993 रुपए की बड़ी बढ़ोतरी

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 05 June 2026: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद भारत में कमर्शियल सिलेंडर के दाम 993 रुपए वृद्धि कर दी गई है। गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद अब ये कयास लगा जा रहे हैं कि डीजल-पेट्रोल की कीमतों में भारी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। हालांकि पिछले कुछ दिनों में सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर 8 रुपए बढ़ोतरी कर दी है। इस बीच आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि बदले हुए हालात में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना को पूरी तरह खारिज नहीं किया जा सकता है।

कच्चे तेल की कीमत 126 डॉलर प्रति बैरल

Petrol Diesel Price Today 05 June 2026: बात करें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें की तो इस सप्ताह बढ़कर 126 डॉलर प्रति बैरल पहुंचीं, जो चार साल के उच्च स्तर पर रही। हालांकि इसमें हल्की गिरावट आई है, फिर भी कीमतें 110 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर बनी हुई हैं। होर्मुज जलडमरूमध्य के रास्ते से तेलवाहक जहाजों की आवाजाही पर असर और ईरान एवं अमेरिका के बीच जारी तनाव के कारण स्थिति अनिश्चित बनी हुई है।

28 रुपए तक महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

दूसरी ओर एक्सपर्ट्स ने पहले यह आशंका जताई थी कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के मतदान 29 अप्रैल को समाप्त होने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों में 25 रुपए से लेकर 28 रुपए प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी हो सकती है। दिल्ली में फिलहाल पेट्रोल की कीमत 94.77 रुपए प्रति लीटर और डीजल की 87.67 रुपए प्रति लीटर है। अमेरिका एवं इजराइल द्वारा 28 फरवरी को ईरान पर हमले और इसके जवाब में ईरान की कार्रवाई के बाद अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में उथल-पुथल का दौर चल रहा है।

ई85 ईंधन को अपनाने की तैयारी तेज

वहीं, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बुधवार को कहा कि सरकार ई85 ईंधन (85 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) को तेजी से और किफायती रूप से अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक नीति पर विचार कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पुरी ने कहा कि कंपनी द्वारा ई20 (20 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) से लेकर ई85 (85 प्रतिशत एथनॉल मिश्रित पेट्रोल) तक के ईंधन पर पूरी तरह से अनुकूल एथनॉल मिश्रित ईंधन से चलने वाली (फ्लेक्स-फ्यूल) मोटरसाइकिलों का अनावरण भारत के ऊर्जा इतिहास में एक नया अध्याय है। उन्होंने कहा कि ई85 ईंधन सामान्य पेट्रोल की तुलना में काफी सस्ता होगा।

बेहद सस्ता हो जाएगा पेट्रोल-डीजल

पुरी ने कहा, “हम ई85 ईंधन के तेजी से और किफायती अपनाने के लिए एक सहायक नीति पर सक्रिय रूप से विचार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि भारत दुनिया में दोपहिया वाहनों का सबसे बड़ा विनिर्माता है। मंत्री ने कहा कि यदि 2026-27 आपूर्ति वर्ष में ई85 का केवल एक प्रतिशत भी उपयोग होता है, तो चार करोड़ लीटर एथनॉल की मांग उत्पन्न होगी। उन्होंने कहा, “तब हमारे किसान, जो अब अन्नदाता हैं, उर्जादाता बन जाएंगे।”

भारत के किस राज्य में कितना है पेट्रोल-डीजल का रेट

State Petrol Price Today (₹/L) Diesel Price Today (₹/L)
Andhra Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹109.11 ₹105.40
Arunachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹92.66 ₹87.43
Assam Petrol Diesel Price Today ₹100.04 ₹97.42
Bihar Petrol Diesel Price Today ₹105.71 ₹99.47
Chhattisgarh Petrol Diesel Price Today ₹100.14 ₹101.32
Delhi Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Goa Petrol Diesel Price Today ₹101.07 ₹96.07
Gujarat Petrol Diesel Price Today ₹101.79 ₹98.08
Haryana Petrol Diesel Price Today ₹103.40 ₹95.94
Himachal Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹100.70 ₹87.95
Jharkhand Petrol Diesel Price Today ₹105.74 ₹99.32
Karnataka Petrol Diesel Price Today ₹102.92 ₹90.99
Kerala Petrol Diesel Price Today ₹108.55 ₹97.46
Madhya Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹113.68 ₹99.74
Maharashtra Petrol Diesel Price Today ₹111.21 ₹97.83
Odisha Petrol Diesel Price Today ₹104.82 ₹99.23
Punjab Petrol Diesel Price Today ₹100.78 ₹95.88
Rajasthan Petrol Diesel Price Today ₹110.03 ₹95.54
Tamil Nadu Petrol Diesel Price Today ₹107.84 ₹99.55
Telangana Petrol Diesel Price Today ₹115.69 ₹103.82
Uttar Pradesh Petrol Diesel Price Today ₹102.12 ₹95.20
Uttarakhand Petrol Diesel Price Today ₹101.35 ₹96.12
West Bengal Petrol Diesel Price Today ₹113.51 ₹99.82

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"