Aaj Ka Mausam 5 June: देश के 18 राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 5 June: देश के 18 राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 5 June: देश के 18 राज्यों में होगी ताबड़तोड़ बारिश, 70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी तेज हवाएं, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Aaj Ka Mausam 5 June | Photo Credit: AI

Modified Date: June 5, 2026 / 08:57 am IST
Published Date: June 5, 2026 7:46 am IST
HIGHLIGHTS
  • मानसून की एंट्री
  • भारी बारिश की चेतावनी
  • केरल के कई जिलों में जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका

नई दिल्ली: Aaj Ka Mausam 5 June मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। दरअसल, दक्षिण-पश्चिम मानसून ने केरल में दस्तक दे दी है। (Monsoon Update India) अब मानसून केरल के बाद कर्नाटक, तमिलनाडु के इलाकों में तेजी से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मानसून महाराष्ट्र, गोवा, आंध्र प्रदेश समेत अन्य राज्यों में दस्तक दे सकती है। (IMD Rainfall Alert)

मौसम विभाग ने दी जानकारी

Monsoon Update India मौसम विभाग ने इसकी घोषणा भी कर दी है। मौसम विभाग के अनुसार, “दक्षिण-पश्चिम मॉनसून आज दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के शेष हिस्सों, पश्चिम-मध्य और पूर्व-मध्य अरब सागर के कुछ हिस्सों, पूरे लक्षद्वीप द्वीप समूह, केरल और माहे, कर्नाटक और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, कोमोरिन क्षेत्र के शेष हिस्सों, दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य, पूर्व-मध्य और उत्तर-पूर्व बंगाल की खाड़ी के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है।”

5 जून को बारिश की चेतावनी

Aaj ka Mausam Kaisa Rahega 5 June: मानसून की एंट्री के बाद आज देश के कई राज्यों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार, हिमाचल प्रदेश, केरल और तमिलनाडु समेत देश के 18 राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। सबसे अधिक स्थिति दक्षिण भारत के केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना की बिगड़ने वाली है। इन राज्यों में IMD ने भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

9 जून तक बारिश की चेतावनी (IMD Rainfall Alert)

इसके अलावा मौसम विभाग ने 9 जून तक केरल में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। कई जगहों पर 7 सेंटीमीटर से 20 सेंटीमीटर तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। IMD के मुताबिक, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पथानामथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, एर्नाकुलम और त्रिशूर जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि इन इलाकों में तेज बारिश के साथ जलभराव और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।