Petrol Diesel Price Today 08 May 2026: पेट्रोल 10 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल के दाम में भी 12 रुपए की बढ़ोतरी, नया रेट जारी होने के बाद जानिए अब कितने पैसे देने होंगे

Petrol Diesel Price Today 08 May 2026: पेट्रोल 10 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल के दाम में भी 12 रुपए की बढ़ोतरी, नया रेट जारी होने के बाद जानिए अब कितने पैसे देने होंगे

Petrol Diesel Price Today 08 May 2026: पेट्रोल 10 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल के दाम में भी 12 रुपए की बढ़ोतरी, नया रेट जारी होने के बाद जानिए अब कितने पैसे देने होंगे

Petrol Diesel Price Today 08 May 2026: पेट्रोल 10 रुपए प्रति लीटर हुआ महंगा, डीजल के दाम में भी 12 रुपए की बढ़ोतरी, नया रेट जारी होने के बाद जानिए अब कितने पैसे देने होंगे / Image: IBC24

Modified Date: May 8, 2026 / 09:07 am IST
Published Date: May 8, 2026 9:07 am IST
HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल 12 रुपए और डीजल 10 रुपए प्रति लीटर महंगा
  • नए रेट लागू होने के बाद पेट्रोल 410 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया
  • भविष्य में ईंधन कीमतों में और भी बढ़ोतरी हो सकती है

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 08 May 2026 कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का घरेलू बाजार में व्यापक असर देखने को मिल रहा है। आए दिन पेट्रोल-डीजल के रेट में बदलाव हो रहे हैं। हालात ऐसे हैं कि अब पेट्रोल-डीजल के रेट आसमान छूने लगे हैं। वहीं, अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच जारी तनाव को देखते हुए इस बात की भी उम्मीद करना गलत होगा कि आगामी दिनों में आम जनता के लिए राहत भरी खबर आ सकती है। इन सब के बीच एक बार फिर पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी हुई है। तो चलिए देखते हैं आज क्या है ईंधन का रेट?

पेट्रोल 12 और डीजल 10 रुपए महंगा

Petrol Diesel Price Today 08 May 2026 मिली जानकारी के अनुसार श्रीलंका की सरकारी पेट्रोलियम कंपनी सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के रेट में वृद्धि करने का नोटिफिकेशन जारी किया है। सीलोन पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत 12 और डीजल में 10 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। जबकि केरोसिन 10 रुपए प्रति लीटर महंगा हो गया है। महंगाई की मार झेल रही जनता के लिए ये जोर का झटका साबित हो रहा है।

पेट्रोल का रेट 400 पार

ईंधन के दाम बढ़ाए जाने के बाद अब श्रीलंका में पेट्रोल 410 और डीजल 265 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि केरोसिन 265 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, ऊर्जा की ऊंची कीमतों के कारण महंगाई दोगुनी से भी ज़्यादा हो गई और अप्रैल में 5.4 प्रतिशत तक पहुंच गई। बता दें कि यहां की जनता पहले ही महंगाई की मार झेल रही है और ऐसे में पेट्रोल-डीजल और केरोसिन के दाम बढ़ने से जरूरी सामान सहित दैनिक उपभोग की वस्तुओं के दाम और भी तेजी से बढ़ेंगे।

भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के रेट

दरअसल NCAER की ओर से आयोजित कार्यक्रम में आईएमएफ के डायरेक्‍टर (एशिया-प्रशांत) कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा, ‘सरकार ने तेल पर एक्‍साइज टैक्‍स में कटौती की है। उर्वरक पर कुछ सब्सिडी भी दी है। यह कुछ समय तक तो चल सकता है। लेकिन, राजकोषीय गुंजाइश को देखते हुए इसे बहुत लंबे समय तक जारी रखना संभव नहीं है। किसी न किसी मोड़ पर आपको कीमतों को बाजार के संकेतों के अनुसार तय होने देना ही होगा। और यह बात भारत के संदर्भ में भी पूरी तरह सच है।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कीमतों में बढ़ोतरी से सप्‍लाई में कमी के दौरान मांग को कंट्रोल करने में मदद मिल सकती है। साथ ही, उन्होंने कमजोर तबके के लोगों के लिए टारगेटेड सब्सिडी देने की भी सिफारिश की।

भारत के शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत

City Petrol Diesel Price Today Petrol ₹/L Diesel ₹/L
New Delhi Petrol Diesel Price Today 94.72 87.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today 104.21 92.15
Kolkata Petrol Diesel Price Today 103.94 90.76
Chennai Petrol Diesel Price Today 100.75 92.34
Ahmedabad Petrol Diesel Price Today 94.49 90.17
Bengaluru Petrol Diesel Price Today 102.92 89.02
Hyderabad Petrol Diesel Price Today 107.46 95.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today 104.72 90.21
Lucknow Petrol Diesel Price Today 94.69 87.80
Pune Petrol Diesel Price Today 104.04 90.57
Chandigarh Petrol Diesel Price Today 94.30 82.45
Indore Petrol Diesel Price Today 106.48 91.88
Patna Petrol Diesel Price Today 105.58 93.80
Surat Petrol Diesel Price Today 95.00 89.00
Nashik Petrol Diesel Price Today 95.50 89.50

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"