Stock Market 08 May 2026: गिफ्ट निफ्टी के इशारे ने बढ़ाई टेंशन! क्या आज शेयर बाजार में निवेशकों को लगेगा बड़ा झटका?

Stock Market 08 May 2026: पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से वैश्विक बाजार दबाव में हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 80 अंक नीचे कारोबार कर रहा है। जबकि एशियाई बाजारों में भी कमजोरी दिख रही है। हालांकि, डाओ फ्यूचर्स में मामूली मजबूती निवेशकों को थोड़ी राहत दे रही है।

Stock Market 08 May 2026: गिफ्ट निफ्टी के इशारे ने बढ़ाई टेंशन! क्या आज शेयर बाजार में निवेशकों को लगेगा बड़ा झटका?

(Stock Market 08 May 2026/ Image Credit: IBC24 News)

Modified Date: May 8, 2026 / 08:50 am IST
Published Date: May 8, 2026 8:50 am IST
HIGHLIGHTS
  • GIFT Nifty करीब 100 अंक नीचे ट्रेड करता दिखा।
  • US-ईरान तनाव से ग्लोबल बाजारों में चिंता बढ़ी।
  • कच्चे तेल की कीमतों में 2% से ज्यादा उछाल आया।

नई दिल्ली: Stock Market 08 May 2026 in India: आज शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रहने के संकेत मिल रहे हैं। गिफ्ट निफ्टी करीब 100 अंक नीचे ट्रेड करता दिखा जिससे साफ है कि निवेशकों का मूड दबाव में है। निफ्टी फ्यूचर्स लगभग 24,292 से स्तर पर कारोबार कर रहा था। ग्लोबल बाजारों में बढ़ती अनिश्चितता और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव का असर भारतीय बाजारों पर भी दिखाई दे रहा है।

US-ईरान तनाव से बढ़ी चिंता

अमेरिका और ईरान के बीच फिर से तनाव बढ़ने की खबरों ने दुनियाभर के बाजारों की चिंता बढ़ा दी है। होर्मुज स्ट्रेट के पास गोलीबारी की खबर सामने आने के बाद मिडिल ईस्ट में हालात को लेकर डर बढ़ गया। इससे सीजफायर को लेकर बनी उम्मीदों पर भी सवाल उठने लगे हैं। बाजार में डर है कि अगर तनाव और बढ़ा तो इसका असर तेल सप्लाई पर पड़ सकता है। यही वजह है कि निवेशकों ने सुरक्षित निवेश विकल्पों की ओर रुख करना शुरू कर दिया है।

कच्चे तेल और सोने में तेजी

मिडिल ईस्ट तनाव का सबसे बड़ा असर कच्चे तेल की कीमतों पर दिखा। यूएस क्रूड फ्यूचर्स में 2% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई और कीमतें 96 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गई। तेल महंगा होने से वैश्विक महंगाई बढ़ने की चिंता फिर से तेज हो गई है। दूसरी तरफ सोने की कीमतों में भी मजबूती देखने को मिली। स्पॉट गोल्ड बढ़कर 4,700 डॉलर प्रति औंस के ऊपर पहुंच गया।

एशियाई बाजारों में दबाव

एशिया-पैसिफिक बाजारों में भी कमजोरी का माहौल देखने को मिला। जापान का निक्केई 225 इंडेक्स करीब 0.63% नीचे ट्रेड कर रहा था। जबकि दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.85% तक फिसल गया। हैंग सेंग सहित दूसरे एशियाई बाजारों में भी गिरावट देखने को मिली। लगातार बढ़ते जियोपॉलिटिकल तनाव और तेल कीमतों में उछाल से निवेशकों की चिंता बढ़ गई है।

अमेरिकी बाजार और आगे की नजर

अमेरिकी बाजारों में गुरुवार को कमजोरी रही थी। S&P 500 और डॉओ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि नैस्डैक में भी हल्की कमजोरी रही। हालांकि शुक्रवार सुबह US स्टॉक फ्यूचर्स में थोड़ी रिकवरी देखने को मिली। निवेशक अब अमेरिका और ईरान के बीच आने वाले अगले घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं। अगर तनाव कम होता है तो बाजारों को राहत मिल सकती है। लेकिन अभी ग्लोबल सेंटीमेंट दबाव में बना हुआ है।

नोट:-शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है। शेयरों, म्यूचुअल फंड्स और अन्य वित्तीय साधनों की कीमतें बाजार की स्थितियों, आर्थिक परिस्थितियों और अन्य कारकों के आधार पर घट-बढ़ सकती हैं। इसमें पूंजी हानि की संभावना भी शामिल है। इस जानकारी का उद्देश्य केवल सामान्य जागरूकता बढ़ाना है और इसे निवेश या वित्तीय सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।