Petrol Diesel Price Today 12 May 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही कह दिया था बढ़ाने होंगे ईंधन के दाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है रेट

Ads

Petrol Diesel Price Today 12 May 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही कह दिया था बढ़ाने होंगे ईंधन के दाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है रेट

  •  
  • Publish Date - May 12, 2026 / 08:53 AM IST,
    Updated On - May 12, 2026 / 08:54 AM IST

Petrol Diesel Price Today 12 May 2026: 15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, पेट्रोलियम मंत्री ने पहले ही कह दिया था बढ़ाने होंगे ईंधन के दाम, जानिए अब आपके शहर में क्या है रेट / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • पेट्रोल की कीमत में 14.92 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • डीजल की कीमत में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • ईंधन के दाम बढ़ने से जनता की मुश्किलें और बढ़ गई

बिजनेस: Petrol Diesel Price Today 12 May 2026ईरान पर अमेरिका-इज़रायल युद्ध शुरू होने के बाद पेट्रोल-डीजल और गैस के दाम आसमान छूने लगे हैं। हालात ऐसे हैं कि कई देशों में महंगाई की मार से बचने के लिए लॉकडाउन जैसी स्थिति बना दी गई है। पाकिस्तान, बांग्लादेश, श्रीलंका और नेपाल जैसे देशों में तो हर 15 दिनों में पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में पाकिस्तान सरकार ने एक बार फिर जनता को जोर का झटका दिया है। सरकार ने पेट्रोल-डीजल के रेट में बढ़ोतरी करने का आदेश जारी किया है। ईंधन के नए रेट देश भर में लागू कर दिए गए हैं।

15 रुपए महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल

Petrol Diesel Price Today 12 May 2026:  मिली जानकारी के अनुसार पाकिस्तान की शहबाज शरीफ सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 14.92 और डीजल के रेट में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। 14.92 रुपए महंगा होने के बाद यहां पेट्रोल की कीमत 414.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है। जबकि डीजल का रेट 15 रुपये रुपए महंगा होने के बाद 414.58 रुपए प्रति लीटर हो गया है। ईंधन के दाम बढ़ने के बाद एक बार फिर देश में महंगाई बढ़ने की संभावना बढ़ गई है। बता दें कि पाकिस्तान में महंगाई चरम पर है और ऐसे समय में ईंधन के दाम में वृद्धि करना जनता को जोर का झटका देने के बराबर है।

414.78 रुपए प्रति लीटर हुआ पेट्रोल

गौरतलब है कि पाकिस्तान की सरकार ने पिछले हफ्ते ही पेट्रोल की कीमत में 6.51 रुपए प्रति लीटर और हाई-स्पीड डीज़ल (HSD) की कीमत में 19.39 रुपए की बढ़ोतरी की थी। वहीं, बात करें ईरान पर अमेरिका-इज़रायल युद्ध शुरू होने के बाद पेट्रोल-डीजल के रेट में हुए बदलाव की तो शुरू में 6 मार्च को पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में 55 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, और 9 मार्च को अभूतपूर्व मितव्ययिता उपायों की घोषणा की थी।

आसमान छू रहे ईंधन के दाम

इसके बाद के हफ़्तों में, PM शहबाज़ ने कहा कि वैश्विक बाज़ार में कीमतों में तीन बार बढ़ोतरी होने के बावजूद उन्होंने ईंधन की कीमतें बढ़ाने के प्रस्तावों को अस्वीकार कर दिया था। लेकिन 2 अप्रैल को, पेट्रोलियम मंत्री अली परवेज़ मलिक और वित्त मंत्री मुहम्मद औरंगज़ेब ने पेट्रोल और हाई-स्पीड डीज़ल की कीमतों में क्रमशः 43 प्रतिशत और 55 प्रतिशत की अभूतपूर्व बढ़ोतरी की घोषणा की। मंत्रियों ने एक लक्षित ईंधन सब्सिडी कार्यक्रम की भी घोषणा की थी। हालांकि, ठीक एक दिन बाद ही, PM शहबाज़ ने पेट्रोलियम लेवी में 80 रुपए प्रति लीटर की कटौती कर दी और पेट्रोल की कीमत घटाकर 378 रुपए प्रति लीटर कर दी। वहीं, 10 अप्रैल को, PM शहबाज़ ने डीज़ल और पेट्रोल की कीमतों में क्रमशः 135 रुपए और 12 रुपए प्रति लीटर की और कटौती की।

ये भी पढ़ें

पेट्रोल की नई कीमत कितनी हो गई है?

पेट्रोल की कीमत बढ़कर 414.78 रुपए प्रति लीटर हो गई है।

डीजल के दाम में कितनी बढ़ोतरी हुई है?

सरकार ने डीजल के दाम में 15 रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है।

पेट्रोल-डीजल महंगे क्यों हो रहे हैं?

अमेरिका-इज़रायल और ईरान युद्ध के कारण वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, जिसका असर पाकिस्तान पर पड़ा है।

क्या पहले भी ईंधन के दाम बढ़ाए गए थे?

हां, पिछले हफ्ते भी सरकार ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की थी।

ईंधन महंगा होने से क्या असर पड़ेगा?

पेट्रोल-डीजल महंगा होने से महंगाई और बढ़ सकती है तथा आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।