Petrol Diesel Price Today 14 May 2026: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत? आरबीआई ने भी दिए बड़े संकेत

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत? आरबीआई ने भी दिए बड़े संकेत

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत? आरबीआई ने भी दिए बड़े संकेत

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026: पेट्रोलियम कंपनियों ने जारी किया ईंधन का नया रेट, पीएम मोदी की अपील के बाद बढ़ गई पेट्रोल-डीजल की कीमत? आरबीआई ने भी दिए बड़े संकेत / Image: AI Generated

Modified Date: May 14, 2026 / 08:54 am IST
Published Date: May 14, 2026 8:53 am IST
HIGHLIGHTS
  • 14 मई 2026 के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी
  • कई देशों में ईंधन संकट से लॉकडाउन जैसे हालात
  • RBI गवर्नर ने दिए पेट्रोल-डीजल महंगे होने के संकेत

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 14 May 2026 पेट्रोल-डीजल की किल्लत अब वैश्विक संकट बनने लगा है। दुनिया के कई देशों के पास महज 1 महीने का भी स्टॉक नहीं है। ऐसे में कीमतों में बेतहाशा वृद्धि देखने को मिल रही है। पाकिस्तान, नेपाल और श्रीलंका जैसे देशों में तो लॉकडाउन जैसे हालत बन चुके हैं, यहां सरकार ने वर्क फ्रॉम होम पैटर्न लागू करना शुरू कर दिया है। वहीं, भारत में भी पीएम मोदी ने इस संकट से उबरने के लिए कई कड़े कदम उठाने की अपील की है। इन सब के बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने 14 मई 2026 का पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है।

पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी

Petrol Diesel Price Today 14 May 2026 पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी नए रेट के अनुसार पेट्रोल की कीमत नई दिल्ली ₹94.77 कोलकाता ₹105.45 मुंबई ₹103.54 चेन्नई ₹100.80 गुड़गांव ₹95.30 नोएडा ₹94.74 बेंगलुरु ₹102.96 भुवनेश्वर ₹100.97 चंडीगढ़ ₹94.30 हैदराबाद ₹107.50 जयपुर ₹105.03 लखनऊ ₹94.73 पटना ₹105.54 तिरुवनंतपुरम ₹107.38 रुपए प्रति लीटर है।

बढ़ सकते हैं ईंधन के दाम

वहीं, भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा ​​ने कहा है कि अगर पश्चिम एशिया संकट लंबे समय तक जारी रहता है, तो सरकार को पेट्रोल और डीजल की कीमतें बढ़ानी पड़ सकती हैं। मल्होत्रा ​​ने स्विट्जरलैंड में मंगलवार को एक सम्मेलन में कहा कि सरकार वित्तीय मामलों में काफी सजग रही है और राजकोषीय मजबूती के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। पश्चिम एशिया संघर्ष और होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी ने तेल और गैस की आपूर्ति को बाधित कर दिया है। इससे ऊर्जा की कीमतें बढ़ गई हैं।

आरबीआई गवर्नर ने दिए संकेत

उन्होंने कहा कि भारत ऊर्जा और उर्वरकों के आयात पर अत्यधिक निर्भर है और मौजूदा व्यवधानों का असर भारत पर पड़ना शुरू हो गया है।आरबीआई गवर्नर ने संकट का जिक्र करते हुए कहा कि अगर यह लंबे समय तक जारी रहता है तो ‘‘सरकार वास्तव में इन मूल्य वृद्धि का कुछ हिस्सा उपभोक्ताओं पर डाल सकती है। यह सिर्फ समय की बात है।’’ सरकार ने 28 फरवरी को शुरू हुए पश्चिम एशिया संघर्ष के बावजूद पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में वृद्धि नहीं की है।

पीएम मोदी ने की थी देशवासियों से अपील

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में देशवासियों से ऊर्जा संकट की गंभीरता को समझते हुए कुछ कड़े कदम उठाने और आदतों में बदलाव करने का आग्रह किया है। उन्होंने नागरिकों से पेट्रोल-डीजल को सावधानी से खर्च करने और बर्बादी रोकने की अपील की है। पीएम ने गैर-जरूरी सोने की खरीदारी टालने और खाद्य तेल (Edible Oil) के इस्तेमाल में भी कटौती करने की सलाह दी है। इन बयानों से बाजार में यह चर्चा तेज हो गई है कि अगर संकट बढ़ा, तो सरकार भविष्य में मांग को नियंत्रित करने के लिए कुछ कड़े फैसले ले सकती है।

City Petrol Diesel Price Today Petrol ₹/L Diesel ₹/L
New Delhi Petrol Diesel Price Today 94.72 87.62
Mumbai Petrol Diesel Price Today 104.21 92.15
Kolkata Petrol Diesel Price Today 103.94 90.76
Chennai Petrol Diesel Price Today 100.75 92.34
Ahmedabad Petrol Diesel Price Today 94.49 90.17
Bengaluru Petrol Diesel Price Today 102.92 89.02
Hyderabad Petrol Diesel Price Today 107.46 95.70
Jaipur Petrol Diesel Price Today 104.72 90.21
Lucknow Petrol Diesel Price Today 94.69 87.80
Pune Petrol Diesel Price Today 104.04 90.57
Chandigarh Petrol Diesel Price Today 94.30 82.45
Indore Petrol Diesel Price Today 106.48 91.88
Patna Petrol Diesel Price Today 105.58 93.80
Surat Petrol Diesel Price Today 95.00 89.00
Nashik Petrol Diesel Price Today 95.50 89.50

ये भी पढ़ें


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"