Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: 85 रुपए प्रति लीटर हुआ ईंधन का रेट, रक्षा बंधन से पहले आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: 85 रुपए प्रति लीटर हुआ ईंधन का रेट, रक्षा बंधन से पहले आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: 85 रुपए प्रति लीटर हुआ ईंधन का रेट, रक्षा बंधन से पहले आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: 85 रुपए प्रति लीटर हुआ ईंधन का रेट, रक्षा बंधन से पहले आम जनता के लिए बड़ी खुशखबरी, जानिए आज आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का रेट / Image: AI Generated

Modified Date: August 17, 2026 / 09:05 am IST
Published Date: August 17, 2026 8:58 am IST
HIGHLIGHTS
  • 17 अगस्त 2026 को पेट्रोल-डीजल के दाम
  • दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर
  • अंडमान-निकोबार में पेट्रोल ₹88.66 सबसे सस्ता

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 17 August 2026:  लगातार की जा रही कोशिशों के बावजूद महंगाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। खासकर, खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। देशभर में बढ़ती महंगाई ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को कठिन बना दिया है। सब्जियाँ, दाल, तेल, अनाज जैसी बुनियादी खाद्य वस्तुओं की कीमतें लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे आम नागरिकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। इस बीच भारतीय पेट्रोलियम कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं 17 अगस्त को भारत के अलग-अलग राज्यों में पेट्रोल डीजल का क्या रेट है।

पेट्रोल-डीजल का आज का रेट

Petrol Diesel Price Today 17 August 2026: आज जारी कीमत के अनुसार पेट्रोल-डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी बार कीमतों में इजाफा 25 मई को हुआ था। तब घरेलू बाजार में दाम को बढ़ाया गया था। वहीं, बात करें कच्चे तेल के दाम की तो शुक्रवार को इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 1.3 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 83.55 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर था। वहीं, वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट क्रूड ऑयल का रेट 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.06 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

इस राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल

आज दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की की 95.20 रुपए है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान निकोबार में मिलता है, जहां पेट्रोल की कीमत महज 88.66 रुपए प्रति लीटर है। जबकि यहां डीजल 84.56 प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल तेलंगाना में मिलता है, जहां पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 रुपए प्रति लीटर है।

25 मई के बाद नहीं बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

2022 के बाद पहली बार मई के महीने में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में इजाफा किया था। यह बढ़ोतरी 15 मई से 25 मई के दौरान हुई थी। जिसके बाद घरेलू बाजार में पेट्रोल और डीजल का रेट 7.5 रुपये प्रति लीटर तक महंगा हो गया है। हालांकि, उसके बाद दाम स्थिर बने हुए हैं। बता दें, ईरान-अमेरिका-इजरायल के बीच फरवरी में शुरू हुए युद्ध की वजह से इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड ऑयल का रेट 100 डॉलर प्रति बैरल को क्रॉस कर गया था। लेकिन ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने इसके बाद भी 76 दिनों तक तेल की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया था। जिसकी वजह से उन्हें हर दिन 1000 करोड़ रुपये तक का नुकसान प्रति दिन उठाना पड़ रहा था।

पेट्रोल पर विंडफॉल टैक्स जीरो, फिर भी नहीं घटे दाम

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बावजूद पेट्रोल और डीजल के दाम पर कोई अंतर नहीं आया है। 15 अगस्त से केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और एटीएफ पर एक्सपोर्ट ड्यूटी घटा दी है। पेट्रोल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी जीरो, डीजल पर ड्यूटी 24 रुपए प्रति लीटर और एटीएफ पर 19.5 रुपए प्रति लीटर हो गया है। बावजूद इसके पेट्रोल और डीजल के भाव में कोई अंतर नहीं आया है। हां, राज्यों के वैट, स्थानीय टैक्स की वजह से शहरों में कीमतों में मामूली बदलाव हो सकता है।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत (राज्यवार)

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

इन्हें भी पढ़ें:


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"