Petrol Diesel Price Today 31 July 2026: पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, आज देर रात जारी होगी LPG गैस की नई कीमत, जानिए ईंधन की कीमत पर राज्यसभा में क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

Ads

Petrol Diesel Price Today 31 July 2026: पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, आज देर रात जारी होगी LPG गैस की नई कीमत, जानिए ईंधन की कीमत पर राज्यसभा में क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री

  •  
  • Publish Date - July 31, 2026 / 08:38 AM IST,
    Updated On - July 31, 2026 / 08:46 AM IST

Petrol Diesel Price Today 31 July 2026: पेट्रोल 89 और डीजल 85 रुपए लीटर, आज देर रात जारी होगी LPG गैस की नई कीमत, जानिए ईंधन की कीमत पर राज्यसभा में क्या बोले पेट्रोलियम मंत्री / Image: AI Generated

HIGHLIGHTS
  • 31 जुलाई 2026 का पेट्रोल-डीजल की कीमत
  • आने वाले दिनों में ईंधन सस्ता होने की उम्मीद बढ़ी
  • सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल अंडमान-निकोबार में मिल रहा

नई दिल्ली: Petrol Diesel Price Today 31 July 2026: अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से गिरावट देखने को मिल रहा है। कच्चे तेल का भाव कम होने के बाद घरेलू बाजार में इसका असर दिखने लगा है। बात करें ब्रेंट क्रूड की कीमत की तो मंगलवार को 82 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था, जो कि ईरान-अमेरिका के बीच तनाव के दौर से बेहद कम है। कच्चे तेल के दाम कम होने के बाद अब भारतीय तेल कंपनियों ने बुधवार यानि 31 जुलाई को पेट्रोल-डीजल का नया रेट जारी कर दिया है। तो चलिए जानते हैं आज भारतीय बाजार में पेट्रोल-डीजल की क्या कीमत है।

Petrol Diesel Price Today 31 July 2026 पेट्रोल 88.66 और डीजल 84.56 रुपए लीटर

Petrol Diesel Price Today 31 July 2026: सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों की ओर से जारी रेट के अनुसार ईंधन के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। दिल्ली में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 102.12 और डीजल की की 95.20 रुपए है। वहीं, भारत में सबसे सस्ता ईंधन अंडमान निकोबार में मिलता है, जहां पेट्रोल की कीमत महज 88.66 रुपए प्रति लीटर है। जबकि यहां डीजल 84.56 प्रति लीटर के भाव से मिल रहा है। भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल तेलंगाना में मिलता है, जहां पेट्रोल ₹115.69 और डीजल ₹103.82 रुपए प्रति लीटर है।

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें

तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस सिलेंडरों के दामों की समीक्षा करती हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव को देखते हुए 1 अगस्त को घरेलू और कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों के नए रेट जारी किए जाएंगे। अगर कमर्शियल गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ते हैं, तो बाहर होटलों और रेस्टोरेंट में खाना-पीना महंगा हो सकता है, जिसका सीधा असर आपके मासिक बजट पर पड़ेगा।

पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर क्या बोले मंत्री

पेट्रोल-डीजल की कीमतों के लेकर पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय में राज्य मंत्री सुरेश गोपी ने राज्यसभा में जवाब पेश करते हुए कहा कि देश में पेट्रोल और डीजल के मूल्य बाजार-निर्धारित हैं और सार्वजनिक क्षेत्र की तेल विपणन कंपनियां (ओएमसीज) पेट्रोल और डीजल के मूल्य निर्धारण पर उचित निर्णय लेती हैं। पश्चिम एशिया में स्थिति संघर्ष की पुनरावृत्ति के कारण अस्थिर बनी हुई है। पश्चिम एशिया संकट से पहले, कच्चे तेल का मूल्य (इंडियन बास्केट) 69 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल (फरवरी 2026) था और मार्च 2026 के दौरान बढ़कर 136.68 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल हो गया और विभिन्न भू-राजनीतिक और बाजार कारकों के कारण इसमें उतार-चढ़ाव जारी रहा है। 23 जुलाई 2026 तक भी, कच्चे तेल का मूल्य 103.33 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल था। पेट्रोल और डीज़ल की बिक्री में भारी नुकसान होने के बावजूद, पीएसयू ओएमसीज द्वारा इनके मूल्यों में केवल मामूली बढ़ोतरी की गई। पेट्रोल और डीजल का वर्तमान आरएसपी क्रमशः 102.12 रुपए और 95.20 रुपए प्रति लीटर (दिल्ली की कीमतें) है। इसके अलावा, उपभोक्ताओं को इसके प्रभाव से बचाने के लिए, सरकार ने मार्च 2026 में पेट्रोल और डीजल प्रत्येक पर उत्पाद शुल्क में 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की, लेकिन साथ ही इसके परिणामस्वरूप कर राजस्व में काफी कमी आई।

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमत (राज्यवार) – 30 जुलाई 2026

क्रमांक राज्य/केंद्रशासित प्रदेश पेट्रोल (₹/लीटर) डीजल (₹/लीटर) बदलाव
1 Andaman and Nicobar ₹88.66 ₹84.56 0.00
2 Andhra Pradesh ₹117.78 ₹105.36 0.00
3 Arunachal Pradesh ₹99.60 ₹89.05 0.00
4 Assam ₹106.60 ₹98.42 0.00
5 Bihar ₹115.06 ₹101.08 0.00
6 Chandigarh ₹101.54 ₹89.47 0.00
7 Chhattisgarh ₹108.74 ₹102.34 0.00
8 Dadra and Nagar Haveli ₹99.90 ₹95.63 0.00
9 Daman and Diu ₹100.46 ₹96.35 0.00
10 Delhi ₹102.12 ₹95.20 0.00
11 Goa ₹104.13 ₹96.01 0.00
12 Gujarat ₹102.84 ₹98.98 0.00
13 Haryana ₹102.95 ₹95.60 0.00
14 Himachal Pradesh ₹100.57 ₹92.68 0.00
15 Jammu and Kashmir ₹105.00 ₹93.64 0.00
16 Jharkhand ₹106.65 ₹100.93 0.00
17 Karnataka ₹110.80 ₹98.23 0.00
18 Kerala ₹115.09 ₹103.42 0.00
19 Madhya Pradesh ₹114.97 ₹100.03 0.00
20 Maharashtra ₹113.32 ₹99.97 0.00
21 Manipur ₹106.82 ₹92.66 0.00
22 Meghalaya ₹102.60 ₹92.90 0.00
23 Mizoram ₹106.80 ₹95.67 0.00
24 Nagaland ₹105.84 ₹97.38 0.00
25 Odisha ₹109.63 ₹102.17 0.00
26 Puducherry ₹104.29 ₹94.08 0.00
27 Punjab ₹105.22 ₹95.15 0.00
28 Rajasthan ₹113.16 ₹98.23 0.00
29 Tamil Nadu ₹109.10 ₹101.12 0.00
30 Telangana ₹115.29 ₹103.49 0.00
31 Uttar Pradesh ₹102.37 ₹95.85 0.00
32 Uttarakhand ₹101.90 ₹97.16 0.00
33 West Bengal ₹113.59 ₹100.22 0.00

इन्हें भी पढ़ें:-

Petrol Diesel Price Today 31 July 2026 में क्या कीमतों में बदलाव हुआ है?

नहीं। 31 जुलाई 2026 को भारतीय तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

आज दिल्ली में पेट्रोल और डीजल का रेट कितना है?

दिल्ली में पेट्रोल ₹102.12 प्रति लीटर और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है।

भारत में सबसे सस्ता पेट्रोल और डीजल कहां मिल रहा है?

अंडमान और निकोबार में पेट्रोल ₹88.66 प्रति लीटर और डीजल ₹84.56 प्रति लीटर की दर से मिल रहा है।

भारत में सबसे महंगा पेट्रोल-डीजल किस राज्य में है?

तेलंगाना में पेट्रोल ₹115.29 प्रति लीटर और डीजल ₹103.49 प्रति लीटर है।

एलपीजी सिलेंडर की नई कीमतें कब जारी होंगी?

तेल विपणन कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों की समीक्षा करती हैं। 1 अगस्त 2026 को नए रेट जारी किए जाएंगे।