Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दाम में आई गिरावट, तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, यहां देखें आज का भाव

Petrol-Diesel Price Today: नोएडा, गुरुग्राम, गाज‍ियाबाद और जयपुर में मामूली ग‍िरावट देखी गई थी। आपको बता दें ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों की तरफ

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के दाम में आई गिरावट, तेल कंपनियों ने जारी की पेट्रोल-डीजल की नई कीमत, यहां देखें आज का भाव

Diesal-Petrol Shortage

Modified Date: June 14, 2023 / 07:35 am IST
Published Date: June 14, 2023 7:35 am IST

नई दिल्ली : Petrol-Diesel Price Today: तेल कंपन‍ियों की तरफ से लगभग 13 महीनों से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि कुछ शहरों में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव देखा गया है। तेल कंपन‍ियों की तरफ से हर द‍िन सुबह के समय पेट्रोल-डीजल के रेट जारी किए जाते हैं। 14 जून के जारी किए गए रेट से साफ है क‍ि कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है। हालांक‍ि क्रूड ऑयल के रेट में जरूर ग‍िरावट आई है।

यह भी पढ़ें: शनि के वक्री होने से बनेंगे दो शुभ राजयोग, 4 महीने तक मौज काटेंगे ये चार राशि वाले लोग, हाथ लगेगा खजाना 

पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए प्रत‍ि लीटर की कमी करने का ऐलान

Petrol-Diesel Price Today: कुछ द‍िन पहले नोएडा, गुरुग्राम, गाज‍ियाबाद और जयपुर में मामूली ग‍िरावट देखी गई थी। आपको बता दें ऑयल मार्केट‍िंग कंपन‍ियों की तरफ से 14 जून को जारी पेट्रोल-डीजल की कीमत में क‍िसी तरह का बदलाव नहीं आया है। प‍िछले द‍िनों न‍िजी तेल कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल-डीजल की कीमत में 1 रुपए प्रत‍ि लीटर की कमी करने का ऐलान क‍िया था। हालांक‍ि यह सुव‍िधा केवल जून महीने के ल‍िए थी। तेल कंपन‍ियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के रेट जारी करती हैं।कीमत में क‍िसी भी तरह का बदलाव होने पर कंपनियों की तरफ से उसे वेबसाइट पर अपडेट क‍िया जाता है।

यह भी पढ़ें: Shivraj Cabinet Meeting: शिवराज कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर 

दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्‍नई समेत आपके शहर के पेट्रोल और डीजल के रेट-

शहर और तेल की कीमत

– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 102.73 रुपये और डीजल 94.34 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
– गुरुग्राम में 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर

यह भी पढ़ें: पेंशनरों के DA में 62% की बढ़ोतरी, अब मिलेगी इतनी राशि 

कच्‍चे तेल की कीमत में आई ग‍िरावट

Petrol-Diesel Price Today: क्रूड ऑयल के रेट में प‍िछले कुछ द‍िल से लगातार ग‍िरावट का स‍िलस‍िला देखा जा रहा है। क्रूड का रेट प‍िछले कुछ द‍िन से 70 से 75 डॉलर प्रत‍ि बैरल के बीच बना हुआ है। बुधवार सुबह इंटरनेशनल मार्केट में डब्‍ल्‍यूटीआई क्रूड का रेट ग‍िरकर 69.18 डॉलर प्रत‍ि बैरल और ब्रेंट क्रूड 74.07 डॉलर प्रति बैरल पर देखा गया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.