Petrol Diesel Rate 23 June 2026: क्या आपकी जेब बच गई या फिर बढ़ गया खर्च? पेट्रोल-डीजल की नई कीमतें जारी, दिल्ली से पटना तक देखें आपके शहर का नया रेट

Ads

Petrol Diesel Rate 23 June 2026: आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई नया बदलाव नहीं किया गया है। फिलहाल ईंधन की दरें स्थिर बनी हुई है। इससे पहले 25 मई को कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी, जब पेट्रोल और डीजल दोनों के दाम प्रति लीटर 2.50 रुपये से अधिक बढ़ाए गए थे। तब से दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

  •  
  • Publish Date - June 23, 2026 / 08:45 AM IST,
    Updated On - June 23, 2026 / 08:45 AM IST

(Petrol Diesel Rate 23 June 2026/ Image Credit: AI-generated)

HIGHLIGHTS
  • 23 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ।
  • ईंधन की कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को की गई थी।
  • मई महीने में कुल चार बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए थे।

नई दिल्ली: Petrol Diesel Rate 23 June 2026 in India: देशभर में आज मंगलवार 23 जून को पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Rate Today) में कोई बदलाव नहीं किया गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने लगातार कीमतें स्थिर बनाए रखी है। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.18 रुपये और डीजल 97.83 रुपये प्रति लीटर के भाव पर मिल रहा है। पिछले एक महीने से ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

मई में चार बार बढ़े थे ईंधन के दाम

पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Prices) में आखिरी बार 25 मई 2026 को बढ़ोतरी की गई थी। उस समय ईंधनों के दाम 2.60 से 2.80 रुपये प्रति लीटर तक बढ़ाए गए थे। इससे पहले 15 मई को करीब चार साल बाद पहली बार पेट्रोल और डीजल के दामों में सीधे 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी। इसके बाद 19 मई और 23 मई को भी कीमतों में क्रमशः 87 पैसे से 91 पैसे प्रति लीटर तक का इजाफा किया गया। मई महीने में कुल चार बार ईंधन महंगा हुआ था।

प्रमुख शहरों में क्या हैं ताजा रेट

देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (Petrol Diesel Price Today) में अंतर देखने को मिल रहा है। कोलकाता में पेट्रोल 113.47 रुपये और डीजल 99.82 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये और डीजल 103.82 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगे शहरों में शामिल है। इसके अलावा बेंगलुरु, भोपाल, लखनऊ और पटना में भी ईंधन की कीमतें 100 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बनी हुई है।

प्रमुख शहरों में पेट्रोल और डीजल के ताजा दाम

शहर पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली 102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई 111.18 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.47 रुपये 99.82 रुपये
चेन्नई 107.77 रुपये 99.55 रुपये
बेंगलुरु 110.93 रुपये 98.80 रुपये
हैदराबाद 115.69 रुपये 103.82 रुपये
भोपाल 114.54 रुपये 99.64 रुपये
लखनऊ 102.05 रुपये 95.55 रुपये
पटना 113.35 रुपये 99.36 रुपये

अमेरिका-ईरान तनाव का असर

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव का असर वैश्विक ऊर्जा बाजार पर पड़ रहा है। इस संघर्ष के कारण कच्चे तेल, प्राकृतिक गैस और एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। भारत अपनी ऊर्जा जरूरतों का बड़ा हिस्सा खाड़ी देशों से पूरा करता है। ऐसे में युद्ध या तनाव बढ़ने पर आयात लागत और आपूर्ति व्यवस्था दोनों प्रभावित हो सकती हैं।

सरकार ने जताई राहत की उम्मीद

केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने पिछले महीने कहा था कि आने वाले समय में ईंधन की कीमतों (Petrol Diesel Price) में राहत मिल सकती है। उनका कहना है कि मौजूदा ऊंची कीमतें लंबे समय तक नहीं टिकेंगी और भविष्य में इनमें कमी आने की संभावना है। उन्होंने यह भी भरोसा दिलाया कि देश में फिलहाल ईंधन का पर्याप्त भंडार मौजूद है। मंत्री के अनुसार कनाडा और अमेरिका से मिलने वाली अतिरिक्त आपूर्ति कुछ हद तक संभावित कमी को पूरा कर सकती है। हालांकि युद्ध की स्थिति और बिगड़ने पर परिस्थितियां बदल सकती हैं।

इन्हें भी पढ़ें:

क्या आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव हुआ है?

नहीं, 23 जून को सरकारी तेल कंपनियों ने ईंधन की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

पेट्रोल-डीजल के दाम आखिरी बार कब बढ़ाए गए थे?

कीमतों में आखिरी बढ़ोतरी 25 मई 2026 को की गई थी।

मई 2026 में कितनी बार ईंधन महंगा हुआ था?

मई महीने में 15, 19, 23 और 25 मई को कुल चार बार कीमतें बढ़ाई गई थीं।

सबसे महंगा पेट्रोल किस शहर में बिक रहा है?

दिए गए शहरों में हैदराबाद में पेट्रोल 115.69 रुपये प्रति लीटर के साथ सबसे महंगा है।