BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Petrol Pump Closed News Today: पूरे प्रदेश में कभी भी बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप! दिनभर में बाइक वालों को मिलेगा सिर्फ 200 का पेट्रोल, खुद खाद्य मंत्री ने दी जानकारी

Petrol Pump Closed News Today: पूरे प्रदेश में कभी भी बंद हो सकते हैं पेट्रोल पंप! दिनभर में बाइक वालों को मिलेगा सिर्फ 200 का पेट्रोल, खुद खाद्य मंत्री ने …

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 1.32 रुपए महंगा, डीजल 11.75 रुपए सस्ता! Image Source: File

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल 1.32 रुपए महंगा, डीजल 11.75 रुपए सस्ता! Image Source: File

Deepak Dilliwar
Published: 11 Nov 2024 | 9:44 amModified: 11 Nov 2024 | 9:44 am

अगरतला: Petrol Pump Closed News Today तेजी से बढ़ती महंगाई को लेकर आम जनता हलाकान है। वहीं दूसरी ओर पेट्रोल—डीजल की कीमतों ने भी लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। लेकिन इस बीच वाहन मालिकों के लिए के लिए एक और चिंताजनक खबर सामने आ रही है। दरअसल बाइक स्कूटी वालों को पूरे दिन में सिर्फ 200 रुपए का पेट्रोल दिया जाएगा। वहीं, तिपहिया वाहनों को 400 और कार वालों को अधिकतम 1000 रुपए का पेट्रोल दिया जाएगा। ये सुविधा कल यानि रविवार से लागू कर ​दी गई है। प्रशासन की ओर से ऐसा निर्देश जारी किए जाने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि आगामी दिनों में पेट्रोल पंप बंद हो सकते हैं, क्योंकि पूरे प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की सप्लाई बाधित हो चुकी है।

Read More: CG Dhan Kharidi Update: धान खरीदी शुरू होने से पहले सक्रिय हुए बिचौलिए, उत्तर प्रदेश से अवैध तरीके से लाया जा रहा था 730 बोरा धान जब्त

Petrol Pump Closed News Today पेट्रोल की ‘राशनिंग’ को लेकर प्रदेश के खाद्य मंत्री सुशांत चौधरी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि पूर्वोत्तर सीमा रेलवे के लुमडिंग और बदरपुर सेक्शन के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण राज्य में ईंधन की आपूर्ति प्रभावित होने की वजह से यह फैसला लिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार चीज़ों के समान अनुपात में वितरण की व्यवस्था के तहत 10 नवंबर से पेट्रोल की ‘राशनिंग’ शुरू करेगी।

Read More: Digital Arrest in MP: दुबई का कारोबारी भोपाल में डिजिटल अरेस्ट, 7 घंटे तक बना रहा बंधक, तभी अचानक आ धमकी पुलिस, फिर....

मंत्री सुशील चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुक’ पर पोस्ट कर कहा, ‘लुमडिंग और बदरपुर के बीच एक मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण, राज्य के ईंधन स्टॉक में भारी कमी आई है। इसलिए, राज्य सरकार रविवार से ईंधन, खासतौर से पेट्रोल की बिक्री पर प्रतिबंध लगाएगी।’ बता दें कि लुमडिंग और बदरपुर सेक्शन के बीच 31 अक्टूबर को ईंधन ले जा रही मालगाड़ी के टैंकर पटरी से उतर गई थी। इस कारण लगभग 5 किलोमीटर पटरियां उखड़ गई हैं, जिससे त्रिपुरा में सामान्य ईंधन की सप्लाई प्रभावित हुई है।

Read More: DA Hike Latest Update: दिवाली के बाद दोगुनी हुई इन कर्मचारियों की खुशियां, महंगाई भत्ते में 9 प्रतिशत की बढ़ोतरी, खुद सीएम ने किया ऐलान

त्रिपुरा के खाद्य एवं आपूर्ति मंत्री ने कहा कि उन्होंने पूर्वोत्तर सीमा रेलवे (एनएफआर) के जनरल मैनेजर से बात की है, जिन्होंने भरोसा दिया है कि 13 नवंबर तक रेलवे ट्रैक पूरी तरह से बहाल कर दिया जाएगा। इस मामले में एनएफआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी (सीपीआरओ) केके शर्मा ने बताया कि मालगाड़ी के पटरी से उतरने के कारण लुमडिंग और बदरपुर के बीच मालगाड़ियों का परिचालन आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है, लेकिन यात्री सेवा सामान्य रूप से जारी है।

Read More: Sunday Market Near Me: राजधानी में संडे मार्केट का शुभारंभ, सस्ते दर पर कपड़ों के साथ खाने पीने की भी चीजें!

 

 

 

देश दुनिया की बड़ी खबरों के लिए यहां करें क्लिक

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

खबरों के तुरंत अपडेट के लिए IBC24 के Facebook पेज को करें फॉलो

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

Deepak Dilliwar
Deepak Dilliwar

"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"

और भी पढ़ें...

Web Title: Petrol Pump Closed News Today: Govt Start Petrol Rationing in Across State

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm