पीजीएचएच का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 1.9 प्रतिशत घटा

पीजीएचएच का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 1.9 प्रतिशत घटा

पीजीएचएच का चौथी तिमाही का शुद्ध लाभ 1.9 प्रतिशत घटा
Modified Date: May 28, 2026 / 05:57 pm IST
Published Date: May 28, 2026 5:57 pm IST

नयी दिल्ली, 28 मई (भाषा) प्रॉक्टर एंड गैंबल हाइजीन एंड हेल्थ केयर लिमिटेड (पीजीएचएच) का वित्त वर्ष 2025-26 की जनवरी-मार्च तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 1.9 प्रतिशत घटकर 301.46 करोड़ रुपये रहा है।

वित्त वर्ष 2024-25 की समान तिमाही में कंपनी ने 307.10 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में कंपनी की परिचालन आय पांच प्रतिशत घटकर 941.32 करोड़ रुपये रह गई, जो 2024-25 की समान तिमाही में 991.83 करोड़ रुपये थी।

चौथी तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 7.8 प्रतिशत घटकर 735.68 करोड़ रुपये रहा।

पूरे वित्त वर्ष 2025-26 में पीजीएचएच का शुद्ध लाभ 34.54 प्रतिशत बढ़कर 856.50 करोड़ रुपये हो गया। समीक्षाधीन वित्त वर्ष में उसकी कुल एकीकृत आय 27.14 प्रतिशत बढ़कर 4,290.42 करोड़ रुपये रही।

कंपनी के निदेशक मंडल ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए 60 रुपये प्रति इक्विटी शेयर के अंतिम लाभांश की सिफारिश की है।

भाषा योगेश अजय

अजय


लेखक के बारे में