मोदी बृहस्पतिवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री डी वेवर के साथ करेंगे वार्ता

मोदी बृहस्पतिवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री डी वेवर के साथ करेंगे वार्ता

मोदी बृहस्पतिवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री डी वेवर के साथ करेंगे वार्ता
Modified Date: September 2, 2026 / 10:26 pm IST
Published Date: September 2, 2026 10:26 pm IST

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बृहस्पतिवार को बेल्जियम के प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर के साथ वार्ता करेंगे। इस दौरान दोनों पक्ष व्यापार, निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा तथा प्रौद्योगिकी समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

डी वेवर बृहस्पतिवार से भारत की तीन-दिवसीय यात्रा पर रहेंगे। फरवरी, 2025 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है।

बेल्जियम के प्रधानमंत्री भारत-यूरोपीय संघ (ईयू) मुक्त व्यापार समझौते के संदर्भ में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) के एक कारोबारी कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह मुंबई जाएंगे, जहां वह हीरा, बंदरगाह और लॉजिस्टिक क्षेत्र के विभिन्न हितधारकों से मुलाकात करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि डी वेवर की यात्रा व्यापार एवं निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, प्रौद्योगिकी, नवीकरणीय ऊर्जा, संपर्क और लोगों के बीच संबंधों समेत साझा हित के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने और भारत-ईयू एवं भारत-यूरोप संबंधों को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करेगी।

पिछले साल मार्च में राजकुमारी एस्ट्रिड के नेतृत्व में बेल्जियम का आर्थिक मिशन भारत आया था। उस समय करीब 40 समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए थे।

भारत और बेल्जियम के बीच तीन शताब्दियों से अधिक पुराने ऐतिहासिक संबंध हैं। बेल्जियम स्वतंत्र भारत के साथ सितंबर, 1947 में राजनयिक संबंध स्थापित करने वाले शुरुआती यूरोपीय देशों में शामिल था।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय


लेखक के बारे में