Karnataka Earthquake Today: भारत में भूकंप के झटके, इस राज्य में 3.5 तीव्रता से कांप उठी धरती, जानें कहां था केंद्र
Karnataka Earthquake Today: भारत में भूकंप के झटके, इस राज्य में 3.5 तीव्रता से कांप उठी धरती, जानें कहां था केंद्र
Karnataka Earthquake Today: भारत में भूकंप के झटके, इस राज्य में 3.5 तीव्रता से कांप उठी धरती, जानें कहां था केंद्र/image: IBC24 File
- कर्नाटक में भूकंप: विजयपुरा जिले में देर रात 3.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया
- 0 किमी गहराई में केंद्र, 10 किमी गहराई में केंद्र
- घबराने की जरूरत नहीं: KSNDMC
विजयपुरा। Karnataka Earthquake Today: कर्नाटक के विजयपुरा जिले में मंगलवार देर रात 3.5 तीव्रता का भूकंप आया। कर्नाटक राज्य प्राकृतिक आपदा निगरानी केंद्र (केएसएनडीएमसी) ने बताया कि भूकंप का केंद्र बसवन बागेवाड़ी से 3.9 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थित था। केएसएनडीएमसी के अनुसार, भूकंप रात दो बजकर चार मिनट पर जमीन से 10 किलोमीटर की गहराई में आया। इसका केंद्र 16.604 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 75.990 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
50-60 किलोमीटर के दायरे तक महसूस हुआ झटका
आपदा निगरानी केंद्र ने बताया कि भूकंप की तीव्रता कम थी और इसका झटका भूकंप के केंद्र से 50 से 60 किलोमीटर के दायरे तक महसूस किया जा सकता था। भूकंप का केंद्र हुनाश्याल ग्राम पंचायत से 7.8 किलोमीटर पश्चिम, हुविना हिप्परागी ग्राम पंचायत से 11.2 किलोमीटर पश्चिम, अलमट्टी बांध से 31 किलोमीटर उत्तर-पूर्व और विजयपुरा शहर से 38 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था।
केएसएनडीएमसी ने क्या कहा?
Karnataka Earthquake Today केएसएनडीएमसी ने कहा, ‘‘इस तरह के भूकंप से स्थानीय समुदाय को कोई नुकसान नहीं होगा क्योंकि दर्ज की गई तीव्रता कम है, हालांकि स्थानीय स्तर पर कंपन महसूस हो सकता है।’’ केंद्र के निदेशक ने कहा, ‘‘लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भूकंप की तीव्रता और कंपन दोनों ही कम दर्ज किए गए हैं।’’
ये भी पढ़ें
- Chhattisgarh Doctors Posting Latest News: छत्तीसगढ़ में 45 डॉक्टरों को मिली पोस्टिंग, स्वास्थ्य मंत्री के पहल पर अब इन सरकारी अस्पतालों में बढ़ेगी इलाज की क्षमता
- CG Deputy Collector Transfer List: छत्तीसगढ़ में 100 से अधिक प्रशासनिक अफसरों का तबादला, बदल दिए गए इन जिलों के अधिकारी, देखें पूरी सूची
- Former MLA Rampratap Singh passes away: तीन बार के विधायक का निधन, लंबे वक्त से थे बीमार, पार्टी और कार्यकर्ताओं में शोक की लहर
- CG Sharab Dukan Band: छत्तीसगढ़ में इस दिन नहीं मिलेगी शराब, बूंद-बूंद को तरसेंगे मदिरा प्रेमी, कलेक्टर ने जारी किया आदेश

Facebook


