प्रीमियर एनर्जीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत बढ़कर 472 करोड़ रुपये

प्रीमियर एनर्जीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत बढ़कर 472 करोड़ रुपये

प्रीमियर एनर्जीज का जून तिमाही में शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत बढ़कर 472 करोड़ रुपये
Modified Date: August 7, 2026 / 02:06 pm IST
Published Date: August 7, 2026 2:06 pm IST

नयी दिल्ली, सात अगस्त (भाषा) सौर ऊर्जा क्षेत्र की कंपनी प्रीमियर एनर्जीज का वित्त वर्ष 2026-27 की अप्रैल-जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 53 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि के साथ 471.9 करोड़ रुपये रहा।

वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 307.8 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय भी समीक्षाधीन तिमाही में बढ़कर 2,507.6 करोड़ रुपये हो गई, जो एक वर्ष पहले की समान अवधि में 1,869.5 करोड़ रुपये थी।

प्रीमियर एनर्जीज ने कहा कि उसने मजबूत क्रियान्वयन, विनिर्माण क्षमताओं के विस्तार और घरेलू स्तर पर निर्मित सौर मॉड्यूल की मजबूत मांग के कारण एक और तिमाही में बेहतर वृद्धि दर्ज की है।

कंपनी ने बताया कि तिमाही के दौरान उसने 844 मेगावाट सौर सेल, 953 मेगावाट सौर मॉड्यूल और 570 एमवीए ट्रांसफॉर्मर का उत्पादन किया।

भाषा योगेश

योगेश


लेखक के बारे में