नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) विदेशी बाजारों में तेजी के बीच यहां सभी खाद्यतेल-तिलहनों के दाम मजबूत रहे। मंडियों में आवक कम रहने के कारण भी इस तेजी को बल मिला। सरसों, मूंगफली, सोयाबीन तेल-तिलहन, कच्चा पामतेल (सीपीओ) एवं पामोलीन तथा बिनौला तेल सुधार के साथ बंद हुए। मलेशिया और शिकागो एक्सचेंज में मजबूती है। बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशों में तेजी जिस मात्रा में है उसका देश के बाजारों पर उतना असर नहीं हो रहा है। देश के आयातक पैसों की तंगी के कारण आनन फानन में लागत से नीचे दाम पर अपने माल को बेच देते हैं। इसके अलावा बाजार में कीमत नीची पाकर किसान अपनी आवक घटा देते हैं। जबकि बाजार में त्योहारी मांग है। आयातित तेलों के मुकाबले देशी तेलों के दाम ऊंचे हो गये हैं। उन्होंने कहा कि जिस हिसाब से सोयाबीन डीगम और पाम-पामोलीन के दाम विदेशों में मजबूत हुए हैं उसका मामूली असर ही देश में हुआ है क्योंकि आयातक लागत से नीचे दाम पर इन खाद्यतेलों को बेच रहे हैं। सरसों, मूंगफली, बिनौला, सोयाबीन के दाम न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) से अधिक हैं और किसानों को अच्छे दाम मिल रहे हैं। जिससे आगे इन फसलों की पैदावार बढ़ने की उम्मीद की जा सकती है। तेल-तिलहनों के भाव इस प्रकार रहे…
सरसों तिलहन – 8,350-8,400 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली – 7,450-8,025 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात) – 17,250 रुपये प्रति क्विंटल। मूंगफली रिफाइंड तेल – 2,710-3,010 रुपये प्रति टिन। सरसों तेल दादरी- 16,800 रुपये प्रति क्विंटल। सरसों पक्की घानी- 2,735-2,835 रुपये प्रति टिन। सरसों कच्ची घानी- 2,735-2,885 रुपये प्रति टिन। सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,750 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 15,600 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 12,150 रुपये प्रति क्विंटल। सीपीओ एक्स-कांडला- 13,825 रुपये प्रति क्विंटल। बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 16,950 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 15,675 रुपये प्रति क्विंटल। पामोलिन एक्स- कांडला- 14,425 रुपये (बिना जीएसटी के) प्रति क्विंटल। सोयाबीन दाना – 7,325-7,375 रुपये प्रति क्विंटल। सोयाबीन लूज- 7,175-7,275 रुपये प्रति क्विंटल। भाषा राजेश राजेश पाण्डेयपाण्डेय