खर्च बढ़ने से ज़ी एंटरटेनमेंट का मुनाफा जून तिमाही में 48 प्रतिशत घटा

Ads

खर्च बढ़ने से ज़ी एंटरटेनमेंट का मुनाफा जून तिमाही में 48 प्रतिशत घटा

  •  
  • Publish Date - August 10, 2026 / 06:42 PM IST,
    Updated On - August 10, 2026 / 06:42 PM IST

नयी दिल्ली, 10 अगस्त (भाषा) मीडिया एवं मनोरंजन क्षेत्र की कंपनी ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 48.3 प्रतिशत घटकर 74.3 करोड़ रुपये रह गया।

कंपनी ने पिछले वित्त् वर्ष की समान तिमाही में 143.7 करोड़ रुपये का मुनाफा दर्ज किया था।

कंपनी की तरफ से सोमवार को शेयर बाजार को दी गई सूचना के मुताबिक, अप्रैल-जून तिमाही में विज्ञापन एवं प्रचार खर्च बढ़ने और विज्ञापन राजस्व पर असर पड़ने से लाभ में गिरावट आई।

आलोच्य तिमाही में कंपनी की कुल आय 4.8 प्रतिशत बढ़कर 1,938.5 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले 1,849.8 करोड़ रुपये थी।

जून तिमाही में कंपनी का कुल खर्च 12.8 प्रतिशत बढ़कर 1,864.4 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 1,652.7 करोड़ रुपये था।

ज़ी एंटरटेनमेंट ने कहा कि फुटबाल विश्व कप के प्रसारण से जुड़े खर्च और विभिन्न मंच पर कंटेंट विस्तार के कारण खर्च बढ़ा। खेल चैनलों की शुरुआत की वजह से कंपनी का विज्ञापन एवं प्रचार खर्च भी अधिक रहा।

पिछली तिमाही में विज्ञापन आय 11.48 प्रतिशत घटकर 671.4 करोड़ रुपये रह गई, जो एक साल पहले 758.5 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने कहा कि पश्चिम एशिया संकट का विज्ञापन राजस्व पर असर पड़ा। लेकिन जून में फीफा विश्व कप के डिजिटल एवं प्रसारण अधिकार मिलने से आंशिक सुधार हुआ।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय