BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

Milk Price Hike : जनता को फिर लगा झटका, बढ़ाए गए दूध के दाम, आज से लागू हुई कीमत

Milk Price Hike : कर्नाटक दुग्ध फेडरेशन (केएमएफ) ने दोष के दामों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की हैं। दोष के बढे हुए दाम आज यानी बुधवार से लागू

Milk Price Hike

Milk Price Hike

karan nepali
Published: 26 Jun 2024 | 8:18 amModified: 26 Jun 2024 | 10:35 am

बेंगलुरुः Milk Price Hike : कर्नाटक दुग्ध फेडरेशन (केएमएफ) ने दूध के दामों में बढ़ोतरी करने की घोषणा की हैं। दोष के बढे हुए दाम आज यानी बुधवार से लागू हो गए हैं। दूध के दामों में की गई बढ़ोतरी के बाद प्रदेश में राजनीति भी गरमाई हुई है। विपक्ष ने सरकार को मूल्यवृद्धि के लिए जिम्मेदार ठहराया जबकि सिद्धरमैया की अगुवाई वाले प्रशासन ने कहा कि, उसका केएमएफ के स्वतंत्र निर्णय से कोई लेना-देना नहीं है। कुछ दिन पहले कर्नाटक सरकार ने ईंधन पर बिक्रीकर बढ़ा दिया था जिससे राज्य में पेट्रोल प्रति लीटर तीन रुपये एवं डीजल साढ़े तीन रुपए महंगा हो गया। केएमएफ ने कहा कि इस मूल्यवद्धि के साथ वह आधे और एक लीटर की थैलियों में 50 मिलीलीटर मात्रा भी बढ़ाएगी।

यह भी पढ़ें : Lucknow Airport: यात्रियों को लिए बिना ही उड़ गई इंडिगो की फ्लाइट, नाराज दर्जनों पैसेंजर्स ने एयरपोर्ट पर मचाया बवाल 

केएमएफ ने जारी किया बयान

Milk Price Hike : केएमएफ की ओर एक बयान में कहा, ‘‘चूंकि वर्तमान में फसल कटाई का मौसम है, इसलिए सभी जिला दुग्ध संघों के पास दूध का भंडारण प्रतिदिन बढ़ रहा है और वर्तमान भंडारण लगभग एक करोड़ लीटर है। इसे देखते हुए, हर थैली की कीमत में दो रुपए की वृद्धि की जा रही है तथा उपभोक्ताओं को हर आधा लीटर (500 मिलीलीटर) और एक लीटर (1000 मिलीलीटर) की थैली में 50 मिलीलीटर अतिरिक्त दूध दिया जा रहा है।''

फिलहाल नंदिनी की 500 मिली लीटर दूध की थैली का दाम 22 रुपए है। इस वृद्धि के बाद अब 550 मिलीलीटर की थैली 24 रुपए में मिलेगी। इसी तरह 1000 मिलीलीटर दूध की थैली 42 रुपए में मिल रही थी, लेकिन अब 44 रुपए में 1050 मिलीलीटर दूध की थैली मिलेगी। नंदिनी ब्रांड के दूध की अन्य श्रेणियों के दाम भी बढ़ जाएंगे।

 

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: Public got another shock, milk prices increased, price became effective from today

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

खाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल

01 Oct 2026 | 10:30 pm
ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

ऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा

01 Oct 2026 | 10:13 pm
महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

महाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य

01 Oct 2026 | 10:02 pm
एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

एनसीएलटी अध्यक्ष का दिवाला मामलों के लिए वित्तीय सीमा बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये करने का सुझाव

01 Oct 2026 | 10:00 pm
महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

महंगाई की चिंता के बीच जून तिमाही में शहरी परिवारों ने एफएमसीजी खर्च घटाया: रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 9:56 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm
कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

कार्ल्सबर्ग की भारतीय इकाई समेत चार कंपनियों को आईपीओ के लिए सेबी की मंजूरी

01 Oct 2026 | 9:45 pm