नयी दिल्ली, 25 मई (भाषा) रियल एस्टेट कंपनी ‘पूर्वांकरा लिमिटेड’ ने बेंगलुरु में 14.57 एकड़ भूमि का अधिग्रहण किया है और इसपर करीब 2,300 करोड़ रुपये की आय क्षमता वाली एक आवासीय परियोजना का विकास किया जाएगा।
कंपनी ने सोमवार को एक नियामकीय सूचना में कहा कि उसने बेंगलुरु के बुडिगेरे जिले के मंडूर स्थित 14.57 एकड़ जमीन हासिल कर ली है।
सूचना के अनुसार, कुल क्षेत्रफल में से 7.92 एकड़ भूमि संयुक्त विकास समझौते (जेडीए) का हिस्सा है, जबकि 6.65 एकड़ भूमि पूर्वांकरा द्वारा खरीदी गई है।
संपूर्ण परियोजना का कुल विक्रय योग्य क्षेत्रफल लगभग 18 लाख वर्ग फुट होगा, जबकि संभावित सकल विकास मूल्य (जीडीवी) लगभग 2,300 करोड़ रुपये है।
पूर्वांकरा लिमिटेड के प्रबंध निदेशक (एमडी) आशीष पूर्वांकरा ने कहा कि यह सौदा रणनीतिक छोटे बाजारों में व्यवस्थित रूप से उच्च गुणवत्ता वाली परियोजना को शुरू करने के हमारे प्रयासों का हिस्सा है।
भाषा यासिर अजय
अजय