रेडियंट कैश के आईपीओ को पहले दिन चार प्रतिशत अभिदान मिला

Ads

रेडियंट कैश के आईपीओ को पहले दिन चार प्रतिशत अभिदान मिला

  •  
  • Publish Date - December 23, 2022 / 08:11 PM IST,
    Updated On - December 23, 2022 / 08:11 PM IST

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर (भाषा) रेडियंट कैश मैनेजमेंट सर्विसेज के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को निर्गम के पहले दिन शुक्रवार को चार प्रतिशत अभिदान मिला।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत की गई 2,74,29,925 शेयरों की पेशकश पर 11,26,050 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) की श्रेणी में छह प्रतिशत अभिदान मिला, जबकि पात्र निवेशक खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को पांच प्रतिशत अभिदान मिला।

निर्गम में 60 करोड़ रुपये तक के नये शेयर जारी किये जायेंगे। इसके अलावा 33,125,000 शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) भी शामिल है।

आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 94-99 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। इस आईपीओ से 388 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

भाषा रिया प्रेम

प्रेम