रेडिसन ने सूरत में 100 कमरों का होटल खोला
रेडिसन ने सूरत में 100 कमरों का होटल खोला
मुंबई, 13 दिसंबर (भाषा) रेडिसन होटल समूह ने बुधवार को कहा कि उसने गुजरात के सूरत में रेडिसन इंडिविजुअल्स के तहत 100 कमरों वाला उदय पैलेस नवसारी खोला है।
रेडिसन होटल ग्रुप ने बयान में कहा, कंपनी विविध स्थानों तक खासकर जीवंत दूसरी और तीसरी श्रेणी के शहरों में पहुंच बनाना चाहती है।
रेडिसन होटल ग्रुप के मानद चेयरमैन तथा दक्षिण एशिया के प्रधान सलाहकार के बी काचरू ने यान में कहा, ‘‘इस होटल के उद्घाटन के साथ नवसारी में हमारा प्रवेश उभरते बाजारों तक पहुंचने के हमारे समर्पण और विश्वास को मजबूत करता है।’’
रेडिसन होटल समूह देश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय होटल परिचालकों में से एक है, जिसके संचालन और विकास में 165 से अधिक होटल हैं।
यह दिल्ली एनसीआर जैसे पहली श्रेणी के बाजारों में सबसे बड़ा होटल परिचालक बना हुआ है और इसका 50 प्रतिशत से अधिक पोर्टफोलियो दूसरी और तीसरी श्रेणी के बाजारों में है।
भाषा राजेश राजेश अजय
अजय

Facebook


