राजस्थान: नैबफिड का परामर्श सेवाओं की मजबूती के लिए पीडीकोर के साथ समझौता

राजस्थान: नैबफिड का परामर्श सेवाओं की मजबूती के लिए पीडीकोर के साथ समझौता

राजस्थान: नैबफिड का परामर्श सेवाओं की मजबूती के लिए पीडीकोर के साथ समझौता
Modified Date: April 18, 2026 / 08:48 pm IST
Published Date: April 18, 2026 8:48 pm IST

जयपुर, 18 अप्रैल (भाषा) राष्ट्रीय अवसंरचना वित्तपोषण एवं विकास बैंक (नैबफिड) और राजस्थान सरकार की कंपनी प्रोजेक्ट्स डेवलपमेंट कंपनी ऑफ राजस्थान (पीडीकोर) ने राज्य और शहरों की विकास परियोजनाओं को मजबूत करने के लिए एक समझौता किया है।

इस समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए वित्तीय मदद और निवेश के नए अवसर तलाशेंगे। साथ ही, राज्य सरकारों और नगर निकायों की परियोजनाओं की योजना बनाने, उनकी आर्थिक और तकनीकी जांच करने में भी सहयोग करेंगे।

पीडीकोर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी दिलीप चिंगापुरथ ने कहा कि यह साझेदारी लंबी अवधि में विकास परियोजनाओं के लिए बेहतर और स्थायी वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने में मदद करेगी।

उल्लेखनीय है कि पीडीकोर राजस्थान सरकार की कंपनी है, जबकि नैबफिड एक विकास वित्तीय संस्थान है।

भाषा पृथ्वी खारी योगेश पाण्डेय

पाण्डेय


लेखक के बारे में