राजपूताना स्टेनलेस का 255 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ मार्च को खुलेगा

Ads

राजपूताना स्टेनलेस का 255 करोड़ रुपये का आईपीओ नौ मार्च को खुलेगा

  •  
  • Publish Date - March 2, 2026 / 03:35 PM IST,
    Updated On - March 2, 2026 / 03:35 PM IST

नयी दिल्ली, दो मार्च (भाषा) राजपूताना स्टेनलेस लिमिटेड ने अपने आगामी 255 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिए प्रति शेयर 116-122 रुपये का मूल्य दायरा तय किया है।

कंपनी के बयान के अनुसार, उसका आईपीओ बिक्री के लिए नौ मार्च को खुलेगा और 11 मार्च को बंद होगा।

इस आईपीओ में 1.46 करोड़ नए शेयरों का निर्गम और प्रमुख प्रर्वतक शंकरलाल दीपचंद मेहता द्वारा 62.5 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) शामिल है।

भाषा योगेश अजय

अजय