नयी दिल्ली, 21 जुलाई (भाषा) कृषि आदान क्षेत्र की कंपनी रैलिस इंडिया लिमिटेड का चालू वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में शुद्ध लाभ 31 प्रतिशत बढ़कर 125 करोड़ रुपये हो गया।
वित्त वर्ष 2025-26 की पहली (अप्रैल-जून) तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 95 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शेयर बाजार को सोमवार को दी सूचना में बताया कि अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 1,035 करोड़ रुपये हो गई जो पिछले वर्ष की समान अवधि में 969 करोड़ रुपये थी।
रैलिस इंडिया के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) ज्ञानेंद्र शुक्ला ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में कंपनी ने सभी कारोबारों में ‘‘केंद्रित क्रियान्वयन, बेहतर लाभप्रदता तथा अपने उत्पाद खंड एवं क्षमताओं को मजबूत करने के लिए निरंतर निवेश के दम पर मजबूत प्रदर्शन किया।’’
रैलिस इंडिया, टाटा केमिकल्स लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी और 180 अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य वाले टाटा समूह का हिस्सा है। कंपनी फसल संरक्षण, मृदा एवं पौध स्वास्थ्य तथा बीज कारोबार में सक्रिय है।
भाषा निहारिका
निहारिका