Rasoi Gas Cylinder Price Today: रसोई गैस के दाम में फिर बदलाव? महंगाई के दौर में क्या आम जनता को मिली बड़ी राहत, जानें आज 17 अगस्त को कितना देना होगा पैसा
Rasoi Gas Cylinder Price Today: पश्चिमी एशिया के संघर्ष का असर LPG की कीमतों पर भी देखने को मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बदलाव के कारण तेल कंपनियां समय-समय …

(Rasoi Gas Cylinder Price Today/ Image Credit: ANI News)
- मुंबई: घरेलू LPG ₹941.50।
- कीमत समीक्षा: आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को।
- e-KYC जरूरी: सब्सिडी पर पड़ सकता है असर।
बिजनेस: Rasoi Gas Cylinder Price Today: पश्चिमी एशिया में चल रहे संघर्ष और अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव का असर LPG की कीमतों पर भी पड़ सकता है। तेल कंपनियां परिस्थितियों के आधार पर सिलेंडर के दामों (Rasoi Gas Cylinder Price Today) की समीक्षा करती है। इसलिए गैस बुक करने से पहले अपने शहर में 14.2 किलो वाले घरेलू और 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर का ताजा रेट चेक कर लेना बेहतर होगा। आज 17 अगस्त को मुंबई में घरेलू सिलेंडर 941.50 रुपये, जबकि पटना में 1,031.50 रुपये है। वहीं कमर्शियल सिलेंडर की कीमत (Commercial Gas Cylinder Price) मुंबई में 2,691.50 रुपये और पटना में 3,018 रुपये है।
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें
अन्य शहरों की बात करें तो कोलकाता में 14 किलो घरेलू सिलेंडर (Domestic Gas Cylinder Price) 968 रुपये और 19 किलो कमर्शियल सिलेंडर 2,872.50 रुपये है। चेन्नई में ये कीमतें क्रमशः 957.50 रुपये और 2,906 रुपये हैं। गुड़गांव में 950.50 रुपये और 2,755 रुपये, जबकि नोएडा में 939.50 रुपये और 2,738 रुपये हैं। बैंगलोर में घरेलू सिलेंडर 944.50 रुपये और कमर्शियल 2,821 रुपये है। भुवनेश्वर में 968 रुपये और 2,908 रुपये, चंडीगढ़ में 951.50 रुपये और 2,760 रुपये, हैदराबाद में 994 रुपये और 2,985 रुपये, जयपुर में 945.50 रुपये और 2,765.50 रुपये तथा लखनऊ में 979.50 रुपये और 2,860.50 रुपये है।
LPG के दाम कब बदलते हैं?
पेट्रोल और डीजल (Petrol Diesel) की तरह LPG सिलेंडर की कीमतें रोजाना नहीं बदलती हैं। तेल विपणन कंपनियां आमतौर पर हर महीने की पहली तारीख को कीमतों की समीक्षा करती हैं। जरूरत होने पर इसी दिन नई दरें लागू की जाती हैं। अगस्त की शुरुआत में कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में कटौती की गई थी। दिल्ली में 19 किलो सिलेंडर 2,930 रुपये से घटकर 2,738 रुपये हो गया था, यानी ग्राहकों को 192 रुपये की राहत मिली थी। घरेलू सिलेंडर की कीमत (Domestic Gas Cylinder Price) में उस समय कटौती नहीं हुई।
e-KYC और सब्सिडी को लेकर जरूरी अपडेट
LPG ग्राहकों के लिए e-KYC भी अहम है। 16 अगस्त को e-KYC की पहले तय की गई अंतिम तारीख थी। जिन ग्राहकों ने समय पर KYC पूरी नहीं की है, उन्हें मिलने वाली 300 रुपये तक की सब्सिडी का लाभ प्रभावित हो सकता है। ऐसे उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए बाजार दर चुकानी पड़ सकती है। इसलिए LPG ग्राहक अपनी e-KYC स्थिति जरूर जांच लें।
इन्हें भी पढ़ें:
- 8th Pay Commission Pensioners Demand: 8वें वेतन आयोग में पेंशनर्स के लिए क्या छूट गया? ToR में आखिर ऐसा क्या है जिससे नाराज हैं पेंशनर्स? क्यों PM मोदी के सामने रखी ये मांग
- Baba Ramdev at IBC24 Office: IBC24 के ऑफिस पहुंचे बाबा रामदेव, A2 घी, सरकार की ज़िम्मेदारी पर की खुलकर बात
- Ashok Dham me Bhagdad ka Video: अशोक धाम में भगदड़ का वीडियो आया सामने, सिर्फ एक गलती की वजह से 7 श्रद्धालुओं की हो गई मौत
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: तेल कंपनियां आमतौर पर हर महीने की 1 तारीख को LPG कीमतों की समीक्षा करती हैं।
लेखक के बारे में
मैं 2018 से पत्रकारिता में सक्रिय हूँ। हिंदी साहित्य में मास्टर डिग्री के साथ, मैंने सरकारी विभागों में काम करने का भी अनुभव प्राप्त किया है, जिसमें एक साल के लिए कमिश्नर कार्यालय में कार्य शामिल है। पिछले 7 वर्षों से मैं लगातार एंटरटेनमेंट, टेक्नोलॉजी, बिजनेस और करियर बीट में लेखन और रिपोर्टिंग कर रहा हूँ।
और भी पढ़ें...Web Title: LPG Cylinder Price Today: Another change in cooking gas prices? Has the common man received major relief amidst rising inflation? Find out how much you have to pay today, August 17.
बिज़नेस
और भी पढ़ें ›
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pmखाद्य आपूर्ति को ‘हथियार’ की तरह इस्तेमाल करने और वैध उपायों में अंतर करना जरूरी: गोयल
01 Oct 2026 | 10:30 pmऊर्जा सुरक्षा के लिए मजबूत नियमन, बाजार आधारित सुधारों की जरूरत: नीति सदस्य गौबा
01 Oct 2026 | 10:13 pmमहाराष्ट्र में संपत्ति दस्तावेजों के पंजीकरण के लिए आधार प्रमाणीकरण अनिवार्य
01 Oct 2026 | 10:02 pm