रवि ने एचएएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाला

Ads

रवि ने एचएएल के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाला

  •  
  • Publish Date - May 1, 2026 / 09:17 PM IST,
    Updated On - May 1, 2026 / 09:17 PM IST

बेंगलुरु, एक मई (भाषा) सार्वजनिक क्षेत्र की हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने शुक्रवार को कहा कि रवि के. ने कंपनी के 22वें चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया है।

उन्होंने डी.के. सुनील की जगह ली है, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत हो गए।

एचएएल ने एक बयान में बताया कि रवि के पास वैमानिकी और रक्षा (ए एंड डी), विनिर्माण और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विभिन्न क्षेत्रों में 30 साल से ज्यादा का अनुभव है।

इससे पहले, वह एचएएल में निदेशक (परिचालन) थे, जहां उन्होंने रणनीतिक योजना का नेतृत्व किया और एचएएल को ‘महारत्न’ का दर्जा दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

रवि ने कहा, ‘‘मेरा सपना एचएएल को एक विश्व-स्तरीय प्रतिस्पर्धी वैमानिकी और रक्षा कंपनी में बदलना है, जो नवाचार, कृत्रिम मेधा (एआई), बेहतरीन कामकाज और लोगों पर आधारित हो।’’

उन्होंने कई अहम पदों पर काम किया है, जिनमें एलसीए तेजस डिवीजन के कार्यकारी निदेशक और महाप्रबंधक और कार्यकारी निदेशक (कॉरपोरेटे प्लानिंग) शामिल हैं।

कर्नाटक के मालनाड कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक रवि, आईआईएम अहमदाबाद और आईएएस, टूलूज (फ्रांस) के भी पूर्व छात्र हैं।

वह ‘मल्टी-रोल ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट लिमिटेड’ के बोर्ड में ‘मनोनीत निदेशक’ भी हैं।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण