IPS Transfer News: अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, यहां तैनात किए गए नए कमिश्रर, एक साथ 18 अफसर इधर से उधर

Ads

अचानक बदले गए इन जिलों के एसपी, यहां तैनात किए गए नए कमिश्रर, IPS Transfer News: SP of 4 Districts Transferred

  •  
  • Publish Date - July 16, 2026 / 04:09 PM IST,
    Updated On - July 16, 2026 / 04:37 PM IST

IPS Transfer News. Image Source- IBC24

जयपुर। IPS Transfer News:   राजस्थान सरकार ने पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए 18 भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के तबादले किए हैं। देर रात जारी तबादला सूची में डीजी रैंक के दो, आईजी रैंक के छह अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि चार जिलों में नए पुलिस अधीक्षक (एसपी) नियुक्त किए गए हैं। तबादला आदेश संयुक्त शासन सचिव डॉ. धीरज कुमार सिंह की ओर से जारी किए गए।

जोधपुर को मिला नया पुलिस कमिश्नर

IPS Transfer News:  तबादला सूची के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी अनिल पालीवाल को प्रशिक्षण एवं ट्रैफिक से हटाकर महानिदेशक (डीजी) होमगार्ड नियुक्त किया गया है। वहीं मालिनी अग्रवाल को डीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में भी बड़ा बदलाव किया गया है। अंशुमान सिंह भोमिया को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे शरत कविराज का स्थान लेंगे। शरत कविराज को अब आईजी क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

आईजी स्तर पर भी फेरबदल

सरकार ने कई पुलिस रेंज में आईजी स्तर पर भी बदलाव किए हैं। वर्ष 2008 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. प्रीति चंद्रा को भरतपुर रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है। वहीं वर्ष 2007 बैच के आईपीएस डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी बनाया गया है। अजमेर रेंज के आईजी रहे राजेंद्र सिंह को अब आईजी सतर्कता की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं कैलाश विश्नोई को भरतपुर रेंज से स्थानांतरित कर पुलिस आयोजना, आधुनिकीकरण एवं कल्याण का दायित्व सौंपा गया है।

चार जिलों में नए एसपी

  • राजेश कांवट को बालोतरा का नया एसपी नियुक्त किया गया।
  • बी. आदित्य को हनुमानगढ़ का एसपी बनाया गया।
  • वर्ष 2022 बैच के आईपीएस विशाल जांगिड़ को प्रतापगढ़ का एसपी नियुक्त किया गया।
  • वर्ष 2022 बैच के आईपीएस पंकज यादव को जोधपुर ग्रामीण का नया एसपी बनाया गया।

इन 18 IPS अधिकारियों के हुए ट्रांसफर

क्रसं अधिकारी का नाम (बैच) वर्तमान पद नवीन पद
1 श्री अनिल पालीवाल (1994) महानिदेशक पुलिस, प्रशिक्षण एवं यातायात, राजस्थान, जयपुर महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर
2 श्रीमती मालिनी अग्रवाल (1994) महानिदेशक एवं कमाण्डेन्ट जनरल, गृह रक्षा, राजस्थान, जयपुर महानिदेशक पुलिस, यातायात, राजस्थान, जयपुर
3 श्री शरत कविराज (2004) पुलिस आयुक्त, जोधपुर महानिरीक्षक पुलिस, अपराध शाखा, राजस्थान, जयपुर
4 श्री राजेन्द्र सिंह (2004) महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेन्ज, अजमेर महानिरीक्षक पुलिस, सतर्कता, जयपुर
5 श्री अंशुमन भोमिया (2006) महानिरीक्षक पुलिस, एस.एस.बी., जयपुर पुलिस आयुक्त, जोधपुर
6 डॉ. रवि (2007) महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण, राजस्थान, जयपुर महानिरीक्षक पुलिस, अजमेर रेन्ज, अजमेर
7 श्री कैलाश चन्द्र बिश्नोई (2007) महानिरीक्षक police, भरतपुर रेन्ज, भरतपुर महानिरीक्षक पुलिस, आयोजना, आधुनिकीकरण और कल्याण, राजस्थान, जयपुर
8 डॉ. प्रीति चन्द्रा (2008) महानिरीक्षक पुलिस, कानून एवं व्यवस्था, प्रशासन, राजस्थान, जयपुर महानिरीक्षक पुलिस, भरतपुर रेन्ज, भरतपुर
9 श्री प्रदीप मोहन शर्मा (2009) निदेशक, इन्टेलीजेन्स ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, यातायात एवं प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय, जयपुर
10 श्री राजेश कुमार काँवट (2014) पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर पुलिस अधीक्षक, बालोतरा
11 श्री नरेंद्र सिंह मीणा (2014) पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़ कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन, आर.ए.सी., बीकानेर
12 श्रीमती पी डि नित्या (2016) police अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, जोधपुर
13 श्री रमेश (2020) पुलिस अधीक्षक, बालोतरा पुलिस अधीक्षक, सी.बी. (ह्युमन राइट्स एण्ड वीकर सेक्शन्स), पुलिस मुख्यालय, जयपुर
14 श्री बी आदित्य (2021) पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक, हनुमानगढ़
15 श्री पंकज यादव (2022) कमाण्डेन्ट, 1st बटालियन, आर.ए.सी., जोधपुर पुलिस अधीक्षक, जोधपुर ग्रामीण
16 श्री अजेय सिंह राठौड़ (2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, वृत्त-किशनगढ़, जिला अजमेर कमाण्डेन्ट, 7वीं बटालियन, आर.ए.सी., भरतपुर
17 श्री विशाल जांगिड़ (2022) कमाण्डेन्ट, 10वीं बटालियन, आर.ए.सी., बीकानेर पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़
18 श्रीमती अनुष्ठा कालिया (2022) सहायक पुलिस अधीक्षक, बीकानेर सदर, जिला बीकानेर पुलिस उपायुक्त (मुख्यालय), पुलिस आयुक्तालय, जयपुर

इन्हें भी पढ़ें:-