नयी दिल्ली, 12 मार्च (भाषा) रेमंड रियल्टी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) में नौ एकड़ की एक आवासीय परियोजना शुरू की है, जिससे 2,000 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त होने की उम्मीद है।
कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने ठाणे में नौ एकड़ की आवासीय परियोजना ‘टेन एक्स डिस्ट्रिक्ट 9’ पेश की है।
कंपनी ने कहा कि इस परियोजना से अनुमानित 2,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है।
मुंबई स्थित रेमंड रियल्टी, रेमंड समूह का हिस्सा है और देश के प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर में से है।
भाषा सुमित अजय
अजय