आरबीजेड ज्वेलर्स के आईपीओ को अंतिम दिन 16.86 गुना अभिदान

Ads

आरबीजेड ज्वेलर्स के आईपीओ को अंतिम दिन 16.86 गुना अभिदान

  •  
  • Publish Date - December 21, 2023 / 08:00 PM IST,
    Updated On - December 21, 2023 / 08:00 PM IST

नयी दिल्ली, 21 दिसंबर (भाषा) आरबीजेड ज्वेलर्स के 100 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के अंतिम दिन बृहस्पतिवार को 16.86 गुना अभिदान मिला।

आंकड़ों के मुताबिक, कुल 79,00,000 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 13,31,88,450 शेयरों के लिए बोली मिलीं। आईपीओ के लिए प्रति शेयर 95 से 100 रुपये का मूल्य दायरा तय किया गया है।

खुदरा व्यक्तिगत निवेशकों (आरआईआई) के हिस्से में 24.74 गुना अभिदान मिला और पात्र संस्थागत निवेशकों के खंड को 13.43 गुना अभिदान मिला। गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी में 9.27 गुना अभिदान मिला।

आईपीओ के तहत एक करोड़ नये इक्विटी शेयर जारी किये गए। इसमें बिक्री पेश(ओएफएस) नहीं था।

आईपीओ से मिलने वाली राशि का इस्तेमाल कंपनी कार्यशील पूंजी की जरूरतों और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

भाषा अनुराग अजय

अजय