बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

  •  
  • Publish Date - September 30, 2020 / 10:03 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:33 PM IST

नयी दिल्ली, 30 सितंबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोया तेल की कीमत 60 पैसे की तेजी के साथ 899.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गयी।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोया के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 60 पैसे अथवा 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 899.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गयी जिसमें 22,100 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोया तेल के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत एक रुपये अथवा 0.11 प्रतिशत की तेजी के साथ 900.2 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गयी जिसमें 18,025 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश