बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में तेजी
Modified Date: November 29, 2022 / 08:07 pm IST
Published Date: October 1, 2020 10:07 am IST

नयी दिल्ली, एक अक्टूबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोया तेल की कीमत 8.3 रुपये की तेजी के साथ 912.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गयी।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोया के अक्टूबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 8.3 रुपये अथवा 0.99 प्रतिशत की तेजी के साथ 912.4 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गयी जिसमें 22,070 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोया तेल के नवंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत सात रुपये अथवा 0.77 प्रतिशत की तेजी के साथ 912 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गयी जिसमें 20,850 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया की कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में