कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - February 19, 2021 / 10:52 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:22 PM IST

नयी दिल्ली, 19 फरवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों का आकार को कम किया जिससे वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 3.7 रुपये की गिरावट के साथ 1,149.6 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 3.7 रुपये यानी 0.32 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,149.6 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 3,865 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट आई।

हालांकि, रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 2.5 रुपये यानी 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,137 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 44,815 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश