(Mahindra XEV 9S Price Hike/ Image Credit: Mahindra)
नई दिल्ली: Mahindra XEV 9S Price Hike: अगर आप Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरूरी खबर है। कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक कार की कीमतों (Mahindra XEV 9S Price Hike) में बढ़ोतरी कर दी है। अब ग्राहकों को अलग-अलग वेरिएंट के हिसाब से पहले की तुलना में 50 हजार रुपये से 70 हजार रुपये तक ज्यादा खर्च करने होंगे। कंपनी ने कीमत बढ़ाने का कारण अभी आधिकारिक तौर पर नहीं बताया है।
Mahindra XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 19.95 लाख रुपये से बढ़कर 20.65 लाख रुपये हो गई है। वहीं इसके टॉप वेरिएंट की कीमत भी बढ़कर (Mahindra XEV 9S Price Hike) 29.95 लाख रुपये पहुंच गई है जो पहले 29.45 लाख रुपये थी। कंपनी ने सभी वेरिएंट में एक समान बढ़ोतरी नहीं की है। कुछ मॉडल्स में 70 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। जबकि कुछ वेरिएंट में कीमत 50 हजार रुपये बढ़ाई गई है।
Mahindra XEV 9S के Pack One वेरिएंट की कीमत में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी (Mahindra XEV 9S Price Hike) की गई है। इस वेरिएंट के लिए ग्राहकों को अब 70 हजार रुपये तक अतिरिक्त भुगतान करना होगा। वहीं Pack Three के 79kWh बैटरी वेरिएंट में सबसे कम 50 हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। जिन ग्राहकों ने पहले बुकिंग नहीं कराई है उन्हें अब नई कीमतों के अनुसार भुगतान करना होगा।
Mahindra XEV 9S में पहले की तरह कई बैटरी विकल्प उपलब्ध हैं। इस इलेक्ट्रिक SUV में ट्रिपल स्क्रीन सेटअप, पैनोरमिक सनरूफ, एडवांस ADAS सेफ्टी फीचर्स, प्रीमियम इंटीरियर और फास्ट चार्जिंग जैसी सुविधाएं मिलती हैं। कंपनी ने हाल के समय में अपने कुछ अन्य मॉडलों की कीमतों में भी बदलाव किए हैं। अगर किसी ग्राहक ने पहले से कार बुक कर रखी है तो डिलीवरी के समय लागू एक्स-शोरूम कीमत के आधार पर अंतिम भुगतान करना पड़ सकता है।