बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:55 pm IST
Published Date: October 22, 2020 9:17 am IST

नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बृहस्पतिवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 4.5 रुपये के सुधार के साथ 953.2 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.5 रुपये अथवा 0.47 प्रतिशत के सुधार के साथ 953.2 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 41,110 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.4 रुपये अथवा 0.46 प्रतिशत के सुधार के साथ 951 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 14,175 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में