बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:18 pm IST
Published Date: November 3, 2020 2:20 pm IST

नयी दिल्ली, तीन नवंबर (भाषा) बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 2.4 रुपये के सुधार के साथ 973 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.4 रुपये अथवा 0.25 प्रतिशत के सुधार के साथ 973 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 27,295 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 3.2 रुपये अथवा 0.33 प्रतिशत के सुधार के साथ 966.8 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 30,990 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण मुख्यत: वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में तेजी आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में