बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

Ads

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

  •  
  • Publish Date - March 8, 2021 / 09:37 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:46 PM IST

नयी दिल्ली, आठ मार्च (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने की वजह से वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 26.2 रुपये की तेजी के साथ 1,227.6 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मार्च माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 26.2 रुपये यानी 2.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,227.6 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 16,020 लॉट के लिये सौदे किये गये।

अप्रैल माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 23 रुपये यानी 1.92 प्रतिशत की तेजी के साथ 1,223.6 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गया। इस अनुबंध में 41,830 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में लाभ दर्ज हआ।

भाषा राजेश राजेश

राजेश