बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार

बढ़ती मांग के कारण रिफाइंड सोया वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 07:54 pm IST
Published Date: October 6, 2020 9:35 am IST

नयी दिल्ली, छह अक्टूबर (भाषा) सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 2.1 रुपये के सुधार के साथ 902 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 11 रुपये अथवा 0.23 प्रतिशत के सुधार के साथ 902 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 19,390 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

इसी प्रकार, रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 4.9 रुपये अथवा 0.54 प्रतिशत के सुधार के साथ 905.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 26,830 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार को समर्थन मिला।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में