मांग घटने से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

मांग घटने से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:58 pm IST
Published Date: May 18, 2021 10:00 am IST

नयी दिल्ली, 18 मई (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 2.7 रुपये की गिरावट के साथ 1,498 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में मई माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 2.7 रुपये यानी 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,498 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 12,265 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का कटान करने के कारण यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमत में गिरावट आई।

रिफाइंड सोया तेल के जून माह में डिलीवर वाले वायदा अनुबंध का भाव चार रुपये यानी 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,462 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 38,235 लॉट के लिये सौदे किये गये।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में