कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट
Modified Date: November 29, 2022 / 08:11 pm IST
Published Date: January 19, 2021 10:58 am IST

नयी दिल्ली, 19 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में मंगलवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 7.9 रुपये की गिरावट के साथ 1,121.3 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में जनवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 7.9 रुपये यानी 0.7 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,121.3 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 8,600 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के फरवरी महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 11.6 रुपये यानी 1.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,107.4 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 38,685 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में