कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - January 25, 2021 / 12:29 PM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 07:54 PM IST

नयी दिल्ली, 25 जनवरी (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में सोमवार को रिफाइंड सोया तेल का दाम 11.6 रुपये की गिरावट के साथ 1,039 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में फरवरी माह में डिलीवरी के लिये रिफाइंड सोया तेल के वायदा अनुबंध का भाव 11.6 रुपये यानी 1.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,039 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 37,515 लॉट के लिये सौदे किये गये।

रिफाइंड सोया तेल के मार्च महीने में डिलीवरी किये जाने वाले वायदा अनुबंध का भाव 12.1 रुपये यानी 1.16 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,033 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गया। इस अनुबंध में 13,910 लॉट के लिये सौदे किये गये।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से मुख्यत: यहां वायदा कारोबार में रिफाइंड सोया तेल कीमतों में गिरावट आई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश