सोया की बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार

सोया की बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार

सोया की बढ़ती मांग से रिफाइंड सोया तेल वायदा कीमतों में सुधार
Modified Date: November 29, 2022 / 08:33 pm IST
Published Date: October 14, 2020 9:31 am IST

नयी दिल्ली, 14 अक्टूबर (भाषा) बढ़ती मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में बुधवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 5.4 रुपये के सुधार के साथ 934.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के अक्टूबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.4 रुपये अथवा 0.58 प्रतिशत के सुधार के साथ 934.1 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 14,370 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 5.4 रुपये अथवा 0.58 प्रतिशत के सुधार के साथ 937 रुपये प्रति 10 किग्रा हो गई जिसमें 36,395 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि व्यापारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने के कारण वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में सुधार दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश


लेखक के बारे में