कमजोर मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट

Ads

कमजोर मांग से रिफाइंड सोयातेल वायदा कीमतों में गिरावट

  •  
  • Publish Date - October 23, 2020 / 10:20 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:02 PM IST

नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (भाषा) हाजिर बाजार की कमजोर मांग के बीच सटोरियों द्वारा अपने सौदों के आकार को कम करने से वायदा कारोबार में शुक्रवार को रिफाइंड सोयातेल की कीमत 2.9 रुपये की गिरावट के साथ 963.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गई।

एनसीडीईएक्स में रिफाइंड सोयातेल के नवंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.9 रुपये अथवा 0.3 प्रतिशत की गिरावट के साथ 963.5 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गई जिसमें 41,710 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

रिफाइंड सोयातेल के दिसंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 2.8 रुपये अथवा 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 959.2 रुपये प्रति 10 किग्रा रह गई जिसमें 18,230 लॉट के लिए कारोबार हुआ।

बाजार विश्लेषकों ने कहा कि पर्याप्त स्टॉक के मुकाबले कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में रिफाइंड सोयातेल कीमतों में हानि दर्ज हुई।

भाषा राजेश राजेश

राजेश